लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर आया नया फीचर, अब नोटिफिकेशन में दिखेंगे स्टिकर्स, इन यूजर्स को मिला अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 13, 2019 11:53 IST

व्हाट्सऐप के आने वाले अपडेट में ‘Sticker Notification Preview’ नाम का नया फीचर देखने को मिलेगा। नए अपडेट के बाद अब कोई स्टिकर आने के बाद नोटिफिकेशन में यूजर्स को वही बना हुआ नजर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप के आने वाले अपडेट में ‘Sticker Notification Preview’ नाम का नया फीचर देखने को मिलेगानए अपडेट के बाद अब कोई स्टिकर आने के बाद नोटिफिकेशन में यूजर्स को वही बना हुआ नजर आएगाWhatsApp का यह नया अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर बीटा प्रोग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आया है

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए स्टिकर्स फीचर्स में अपडेट लाने जा रहा है। WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप के आने वाले अपडेट में ‘Sticker Notification Preview’ नाम का नया फीचर देखने को मिलेगा। यह फीचर आईओएस के बीटा वर्जन 2.19.50.21 में पहले ही दिया जा चुका है। अब इसे जल्द ही एंड्ऱॉयड बीटा पर भी देखने को मिलेगा।

यह फीचर कैसे करेगा काम

व्हाट्सऐप का 'स्टिकर नोटिफिकेशन प्रीव्यू' फीचर आने के बाद ऐप पर कोई मैसेज, स्टिकर, फोटो या वीडियो आने पर नोटिफिकेशन में टेक्स्ट लिखकर या इमोजी बनकर आता है। वहीं, स्टिकर के लिए नोटिफिकेशन बार में स्टिकर लिखकर आता है, लेकिन नए अपडेट के बाद अब कोई स्टिकर आने के बाद नोटिफिकेशन में यूजर्स को वही बना हुआ नजर आएगा।

इस फीचर के आने के बाद से मैसेज को बिना ओपन किए ही देखा जा सकेगा कि कौन सा स्टिकर हमें मैसेज में भेजा गया है।

WhatsApp का यह नया अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर बीटा प्रोग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आया है। इस वर्जन में स्टिकर प्रिव्यू फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। फिलहाल इस फीचर का इस्तेमाल बीटा यूजर्स ही कर पाएंगे। इसके साथ ही खबर है कि व्हाट्सऐप Animated stickers पर भी काम कर रहा है।

खबर के मुताबिक, यह फीचर iOS और Android और वेब तीनों प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की