लाइव न्यूज़ :

अब फेसबुक मैसेंजर से भी कर सकेंगे व्हाट्सएप रिप्लाई, इंटीग्रेशन फीचर पर चल रहा है काम

By रजनीश | Updated: July 8, 2020 12:54 IST

फेसबुक के मैसेंजर और व्हाट्सएप के इंटीग्रेशन को लेबर लंबे समय से खबरें आ रही थीं लेकिन अब जल्द ही कंपनी इस फीचर को रोल आउट कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देडेवलपर Alessandro Paluzzi का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक वॉट्सऐप और मैसेंजर के बीच कम्युनिकेशन इंटिग्रेशन करने पर काम कर रही है।डेवलपर ने इस इंटिग्रेशन से जुड़े कुछ रेफ्रेंस भी देखे। ऐसा कोड जिससे यह पता चलता है कि फेसबुक अपने लोकल डेटाबेस में कुछ टेबल क्रिएट कर रहा है।

फेसबुक अपने मेसेजिंग ऐप मैसेंजर और वॉट्सऐप को इंटिग्रेट करने पर काम कर रही है। वॉट्सऐप फीचर को ट्रैक करने वाली वेबबीटाइनफो (WABetaInfo) की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अपने दो फेमस ऑनलाइन चैटिंग ऐप के बीच कम्युनिकेशन इनेबल करने पर काम कर रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का मालिकाना हक भी फेसबुक के पास है। और अगर फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप को इंटिग्रेट करता है तो मेसेंजर के जरिए ही वॉट्सऐप पर भी बात की जा सकेगी। 

फिलहाल इस फीचर को लेकर कई तरह के सवाल हैं और देखना यह है कि डेटा इनक्रिप्शन और यूजर सिक्यॉरिटी से समझौता किए बगैर फेसबुक किस तरह यह इंटिग्रेशन करती है।

वेबबीटाइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, डेवलपर Alessandro Paluzzi का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक वॉट्सऐप और मैसेंजर के बीच कम्युनिकेशन इंटिग्रेशन करने पर काम कर रही है।

डेवलपर ने इस इंटिग्रेशन से जुड़े कुछ रेफ्रेंस भी देखे। ऐसा कोड जिससे यह पता चलता है कि फेसबुक अपने लोकल डेटाबेस में कुछ टेबल क्रिएट कर रहा है, जिससे दूसरे वॉट्सऐप यूजर्स के साथ मेसेज और सर्विसेज मैनेज हो सकें। 

कोड के मुताबिक, इस इंटिग्रेशन से कॉन्टैक्ट के फोन नंबर, मेसेज काउंटर, आर्काइव चैट जैसी जानकारी भी मिल सकेगी। फेसबुक मेसेंजर चुनिंदा वॉट्सऐप ग्रुप के मेंबर और कॉन्टेक्ट की प्रोफाइल पिक्चर्स भी देख सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक अगर इंटिग्रेशन हो जाता है इसके बाद भी वॉट्सऐप मेसेजेस ऐंड-टू-ऐंड इनक्रिप्टेड ही रहेंगे। 

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की