लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप पर अब क्या नजर आएंगे तीन 'रेड टिक'! और क्या सरकार कर रही है आपके कॉल को रिकॉर्ड, जानें सच्चाई

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2021 17:28 IST

भारत में नए आईटी नियमों को लेकर इन दिनों खूब चर्चा चल रही है। इसी बीच कई फर्जी मैसेज भी वायरल हो रहे हैं। इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप कॉल के सरकार द्वारा रिकॉर्ड किए जाने और मैसेज में अब तीन टिक होने की बात हो रही है वायरलवायरल मैसेज में कहा गया है कि अब आपका मोबाइल डिवाइस सीधे सरकार की नजर में होगाहालांकि, ये सभी बातें फर्जी हैं और सरकार ने ऐसा कोई नियम नहीं निकाला है

भारत में नए आईटी नियमों के साथ सोशल मीडिया को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ब्लॉक हो जाएंगे।

इन सबके बीच एक मैसेज भी इन दिनों व्हाट्सएप को लेकर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि नए नियम के बाद आपका मोबाइल डिवाइस भारत सरकार के सिस्टम से जुड़ जाएगा और सरकार आपके सभी व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कर सकेगी।

यही नहीं मैसेज में ये भी कहा जा रहा है कि अगर आपके व्हाट्सएप मैसेज में तीन टिक हैं तो इसके मायने ये हुए ये मैसेज सरकार की नजर में है। वहीं अगर दो ब्लू टिक और एक लाल टिक है तो इसका मतलब ये हुआ कि सरकार आपके बारे में सूचनाएं एकत्र कर रही है। वहीं तीन रेड टिक का मतलब होगा कि सरकार आपके मैसेज को लेकर किसी कार्रवाई की शुरुआत कर चुकी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में किये कए दावे क्या वाकई सही है। आईए इस बारे में हम आपको बताते हैं।

फर्जी है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज

दरअसल व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड किए जाने सहित ब्लू, रेड और तीन टिक जैसी सभी बातें फर्जी हैं। सरकार ने ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया है। व्हाट्सएप ने नए आईटी नियमों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा जरूर खटखटाया है।

वहीं, सरकार ने जवाब दिया है कि अगर उसे किसी मैसेज से देश की संप्रुभता को लेकर खतरा महसूस होता है तो मैसेज के शुरुआत को लेकर जानकारी हासिल की जाएगी।

वहीं, दो ब्लू टिक का मतलब यही होता है कि आपका मैसेज पढ़ा गया है। इसलिए इसमें तीसरे टिक या रेड टिक का सवाल ही अभी पैदा नहीं होता है।

यहां ये भी बता दें कि भारत सरकार की ओर से नए आईटी नियमों की घोषणा फरवरी में की गई थी। इनके तहत सोशल मीडिया कंपनियों मसलन ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप आदि को अतिरिक्त जांच-परख को पूरा करना होगा। 

साथ ही इन कंपनियों को तीन महीने के भीतर कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारी अदि की नियुक्ति करने को कहा गया था। निर्देशों में कहा गया था इन सभी का कार्यक्षेत्र भारत में होना जरूरी है। साथ ही नए नियम के तहत कंपनियों को किसी भी सामग्री पर प्राधिकरण की ओर से चिंता जताए जाने पर उसे 36 घंटे में हटाना होगा। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की