लाइव न्यूज़ :

WhatsApp यूजर्स भूलकर भी ना करें ऐप को अपडेट, डिलीट हो रही है चैट और फोटोज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 12, 2019 17:01 IST

व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन 2.19.66 में एक बग पाया गया है जो यूजर्स के फोटो को अपने आप डिलीट कर रहा है। इस बग की वजह से यूजर्स के फोटोज गायब होने की बात सामने आई है। यह बग उन व्हाट्सऐप यूजर्स को निशाना बना रहा है जो लेटेस्ट अपडेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन 2.19.66 में एक बग पाया गया हैइस बग की वजह से यूजर्स के फोटोज गायब होने की बात सामने आई हैकई बीटा यूजर्स ने यह भी शिकायत की है कि इसमें WhatsApp स्टेटस संबंधी समस्या आ रही है

पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस ऐप WhatsApp को अपडेट करने से पहले ये बात जरूर जान लें कि अगर आप बीटा यूजर हैं तो थोड़ा रुक जाएं। जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन 2.19.66 में एक बग पाया गया है जो यूजर्स के फोटो को अपने आप डिलीट कर रहा है। इस बग की वजह से यूजर्स के फोटोज गायब होने की बात सामने आई है। यह बग उन व्हाट्सऐप यूजर्स को निशाना बना रहा है जो लेटेस्ट अपडेट कर रहे हैं। बीटा यूजर्स ने इस प्रॉब्लम को ट्विटर पर शेयर किया है साथ ही दूसरे यूजर्स को अपडेट न करने का सुझाव दिया है।

whatsapp

बता दें कि इस वजह से WhatsApp चैट में मौजूद फोटोज डिलीट हो रही है। लेकिन अच्छी बात यह है कि ग्रुप चैट्स के लिए फोटोज गैलेरी में सेव रहती है और वहां से डिलीट नहीं होती है। इस अपडेट में कोई खास फीचर्स रोल-आउट नहीं किए गए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने बताया कि व्हाट्सऐप ने इस प्रॉब्लम के लिए फिक्स रिलीज कर चुका है। लेकिन इसके बावजूद कई यूजर्स के फोटोज डिलीट होने की बात सामने आ रही है।

अपडेट को लेकर कई बीटा यूजर्स ने यह भी शिकायत की है कि इसमें WhatsApp स्टेटस संबंधी समस्या आ रही है। व्हाट्सऐप का स्टेटस ग्रे हो जा रहा है जिससे ऐसा लगता है कि सामने वाले यूजर ने ब्लॉक कर दिया है। वहीं, WhatsApp ने हाल ही में एक अपडेट आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया था जिसमें यूजर्स को फेस आईडी लॉक और रीड चैट फीचर जारी किया है। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की