लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन के यूजर्स के पास IPL मैच फ्री देखने का मौका, कंपनी दे रही है ये ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 18, 2018 18:33 IST

कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि उपभोक्ता ‘वोडाफोन अनऑफिशियल स्पांसर ऑफ फैन्स’ ऑफर के जरिये इसका लाभ उठा सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई: दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपने प्रीपेड एवं पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए आईपीएल मैच का टिकट नि:शुल्क पाने और स्टेडियम तक की कैब सुविधा पाने की पेशकश की है।

कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि उपभोक्ता ‘वोडाफोन अनऑफिशियल स्पांसर ऑफ फैन्स’ ऑफर के जरिये इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को ‘माय वोडाफोन’ ऐप पर इस प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: Jio Postpaid, Airtel, Vodafone या Idea, जानें कौन सा प्लान आपके लिए है बेहतर

प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त टिकट के साथ ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम तक के लिए नि:शुल्क कैब सेवा भी दी जाएगी।

गेम की लॉन्चिंग के मौके पर वोडाफोन इंडिया के मार्केटिंग ईवीपी सिद्धार्थ बैनर्जी ने कहा,  'हम हमेशा से विभिन्न स्पोर्टिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं को अनूठा और बेजोड़ अनुभव प्रदान करते रहे हैं। आगामी प्लेऑफ मैचों के मद्देनजर हम दिल्ली-एनसीआर में अपने उपभोक्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे Unofficial Sponsor of Fans कॉन्टेस्ट में हिस्सा लें और फिरोजशाह कोटला में आगामी मैच के लिए फ्री टिकट जीतने का सुनहरा मौका पाएं।'

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईपीएल 2018ऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

क्रिकेटचेपॉक स्टेडियमः चेन्नई सुपर किंग्स का अभेद्य किला 2025 में ढहा, 13 साल में पहली बार?, 6 मैच और 1 जीत, आखिर कहां मात खा रहे माही

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की