लाइव न्यूज़ :

Vodafone का प्रीपेड यूजर्स को तोहफा, इन रीचार्ज प्लान्स में मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 20, 2018 12:03 IST

रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन इंडिया अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया तोहफा लेकर आई है। कंपनी प्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रहा वोडाफोनवोडाफोन यूजर्स को 3 प्रीपेड रीचार्ज कराने पर 100 फीसदी कैशबैकयूजर्स को यह कैशबैक वाउचर्स के तौर पर मिलेगा

नई दिल्ली, 20 नवंबर:रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन इंडिया अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया तोहफा लेकर आई है। कंपनी देश के चुनिंदा सर्कल में प्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है। बता दें कि यूजर्स को यह कैशबैक वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। इन वाउचर्स का इस्तेमाल यूजर्स रीचार्ज कराने पर रिडीम कर पाएंगे। यह डिस्काउंट कंपनी के आधिकारिक ऐप माई वोडाफोन के जरिए मिलेगी।

बता दें कि वोडाफोन यूजर्स को 3 प्रीपेड रीचार्ज कराने पर 100 फीसदी कैशबैक दे रही है। कैशबैक ऑफर 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर मिल रहा है। कंपनी 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर 50 रुपये के 8 वाउचर्स देगी, जबकि 458 रुपये और 509 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर 9 और 10 वाउचर्स दिए जाएंगे। बता दें कि वाउचर का इस्तेमाल यूजर्स सिर्फ नंबर पर ही कर सकते हैं जिस पर उन्होंने रीचार्ज कराया है।

इन तीनों प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, फ्री रोमिंग और फ्री 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं। डेटा की बात करें तो 349 रुपये वाले प्लान में 1.4 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसी तरह 458 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन जबकि 509 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता 90 दिन है। बता दें कि यूजर्स को कैशबैक वाउचर सिर्फ Vodafone ऐप के जरिए ही मिलेगी।

बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए  597 रुपये का प्लान जारी किया था। कंपनी का यह नया प्लान 168 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। Vodafone के 597 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस रीचार्ज पैक में 10 जीबी 4G डेटा मिलेगा। वहीं, यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी ले पाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 112 दिनों की है। जबकि फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर इस प्लान को 168 दिनों तक इस्तेमाल कर पाएंगे।

टॅग्स :वोडाफ़ोनएयरटेलरिलायंस जियोटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की