लाइव न्यूज़ :

5G Network In India: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआईटी-मद्रास में 5जी कॉल का किया सफल परीक्षण

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2022 22:00 IST

केंद्रीय मंत्री ने इस तकनीक को विकसित करने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा, हमें IIT-मद्रास टीम पर गर्व है जिसने 5G टेस्ट पैड विकसित किया है जो संपूर्ण 5G विकास पारिस्थितिकी तंत्र और हाइपरलूप पहल को बड़े अवसर प्रदान करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे5जी सर्विस को विकसित करने वाली IIT मद्रास की टीम को केंद्रीय मंत्री ने दी बधाईमंत्री ने कहा- संपूर्ण एंड टू एंड नेटवर्क प्रणाली है जिसे भारत में डिजाइन और विकसित किया गया

मद्रास: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को आईआईटी मद्रास में 5जी कॉल की सफल परीक्षण किया। उन्होंने इस 5जी तकनीकी के बारे बताया कि, " यह संपूर्ण एंड टू एंड नेटवर्क है जिसे भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है।" 

केंद्रीय मंत्री ने इस तकनीक को विकसित करने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा, हमें IIT-मद्रास टीम पर गर्व है जिसने 5G टेस्ट पैड विकसित किया है जो संपूर्ण 5G विकास पारिस्थितिकी तंत्र और हाइपरलूप पहल को बड़े अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, रेल मंत्रालय हाइपरलूप पहल का पूरा समर्थन करेगा।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि 5जी सेवाओं के लिए लगभग पूरी तैयारियां हो गई हैं। यह सेवा सितंबर-अक्तूबर तक शुरू हो जाएगी।

ट्राई (TRAI) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डिजिटल अंतर को पाटना एक ऐसी दुनिया में और भी अहम हो गया है, जहां तकनीक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसलिए सरकार भी समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह तकनीक अच्छी और कम लागत के साथ बेहतर गुणवत्ता वाली होगी। ट्राई चेयरमैन पीडी वाघेला के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि शुरुआती स्तर पर भारत के 13 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू होंगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा। 

टॅग्स :5जी नेटवर्कAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

कारोबार10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी?, शहरी कायाकल्प के लिए 100000 करोड़ रुपये

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतअश्विनी वैष्णव पर दांव क्यों लगा रहा केंद्र?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की