लाइव न्यूज़ :

Twitter पर आ रहा है Hide Reply का फीचर, यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 2, 2019 14:08 IST

ट्विटर पर शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में साफ नजर आ रहा है कि इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को कॉमेंट बॉक्स में किए गए रिप्लाई को छिपाने का विकल्प मिलेगा। इसी के साथ ही यूजर्स चाहें तो हाइड रिप्लाई को अनहाइड भी कर सकते हैं। याद हो कि फेसबुक पर भी ऐसा फीचर मौजूद है जिसमें यूजर्स को कॉमेंट्स को हाइड करने का विकल्प मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देTwiiter जल्द ही Hide Reply फीचर को लाने वाली हैट्विटर फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा हैयूजर्स के पास यह ऑप्शन होगा कि वह अपने किसी पोस्ट पर रिप्लाई को हाइड करना चाहते हैं या नहीं

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर को Hide Reply नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है इस फीचर की मदद से यूजर्स के पास यह ऑप्शन होगा कि वह अपने किसी पोस्ट पर रिप्लाई को हाइड करना चाहते हैं या नहीं। ट्विटर फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक मिशेल यास्मीन हक ने ट्वीट किया, 'ट्विटर पर मनोरंजक बातचीत शुरू करने वाले लोग हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, और हम उन्हें उनके द्वारा शुरू की गई बातचीत को स्वस्थ बातचीत बनाए रखने के लिए सशक्त करना चाहते हैं।'

हाइड को अनहाइट करने का भी मिलेगा विकल्प

Twitter पर शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में साफ नजर आ रहा है कि इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को कॉमेंट बॉक्स में किए गए रिप्लाई को छिपाने का विकल्प मिलेगा। इसी के साथ ही यूजर्स चाहें तो हाइड रिप्लाई को अनहाइड भी कर सकते हैं। याद हो कि फेसबुक पर भी ऐसा फीचर मौजूद है जिसमें यूजर्स को कॉमेंट्स को हाइड करने का विकल्प मिलता है।

हक ने कहा, 'इस फीचर से, कोई बातचीत शुरू करने वाले व्यक्ति के पास अपने ट्वीट पर आए रिप्लाई को हाइड करने की सुविधा होगी। ये हाइड किए गए रिप्लाई मीनू ऑप्शन से देखे जा सकेंगे।' उन्होंने कहा, 'आगामी कुछ महीनों में, हम इसका सार्वजनिक परीक्षण करने की योजना बन रहे हैं।'

एडिट ट्विट का भी मिलेगा ऑप्शन

कुछ समय पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने कहा था कि Twitter 'एडिट' फीचर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे यूजर को ट्वीट करने के पांच से 30 सेकंड के अंदर उसे एडिट करने की भी सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियामोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की