लाइव न्यूज़ :

सरकारी अधिकारियों के ट्विटर खातों पर दिखने लगा नया 'ग्रे वैरिफिकेश मार्क', पीएम मोदी समेत दुनिया के कई राजनेताओं का ब्लूटिक हुआ अपडेट

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2022 08:06 IST

ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने कहा, "कंपनियों के लिए गोल्ड टिक, सरकार के लिए ग्रे चेक और आम लोगों के लिए नीला (सेलिब्रिटी या नहीं) और सभी सत्यापित खातों को मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्दे नई सत्यापन प्रणाली के तहत तीन कलर कैटेगरी बांटी गई है।कंपनियों को गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेगा। 

लॉस एंजेलिस: ट्विटर द्वारा अपडेटेड अकाउंट वैरिफिकेशन प्रोग्राम लॉन्च करने के बाद नई सत्यापन प्रणाली के रंग अब साइट पर दिखाई देने लगे हैं। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि नई सत्यापन प्रणाली के तहत वेरिफाइड अकाउंट को केवल ब्लू टिक नहीं मिलेगा बल्कि इनमें तीन कलर कैटेगरी बांटी गई है। कंपनियों को गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेगा। 

अब सरकारी अधिकारी और बहुपक्षीय संगठन अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके नाम के साथ ग्रे रंग के टिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इसे अभी भी पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। एक-एक अकाउंट को मैनुअली चेक किया जा रहा है। कई राजनेताओं के प्रोफाइल पर अभी भी ब्लू टिक दिखाई दे रहे हैं।

ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने कहा, "कंपनियों के लिए गोल्ड टिक, सरकार के लिए ग्रे चेक और आम लोगों के लिए नीला (सेलिब्रिटी या नहीं) और सभी सत्यापित खातों को मैन्युअल रूप से प्रमाणित किया जाएगा।" उन्होंने पहले विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग दिए जाने के बारे में बताया था लेकिन अभी हाल ही में उन्होंने कहा कि "सभी सत्यापित व्यक्तिगत मनुष्यों के पास एक ही नीला टिक होगा।

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का 'ट्विटर ब्लू' सब्सक्रिप्शन ट्विटर के अपने ट्रस्ट और सुरक्षा कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद शुरू किया गया है। लेकिन फेक अकाउंट की संख्या बढ़ने के कारण 2 दिन बाद ही सर्विस को होल्ड कर दिया गया था। नए ब्लू साइन अप बंद कर दिए गए थे। अभी इस सर्विस को अमेरिका समेत कुछ देशों में रिलॉन्च किया गया है। इसके लिए हर महीने 8 डॉलर चुकाने होंगे।

ट्विटर ने इसके साथ ही बिजनसे खातों के लिए ट्विटर ब्लू फॉर बिजनेस शुरू कर दिया है। इन खातों पर नामों के आगे एक वर्गाकार कंपनी बैज दिखाई देंगे।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की