लाइव न्यूज़ :

Tik Tok बैन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, मद्रास हाई कोर्ट ने दिया था बैन का आदेश

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 8, 2019 11:47 IST

Tik Tok बैन मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक याचिका के तहत मदुरै हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Open in App

वीडियो शेयरिंग ऐप Tik Tok लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। जहां एक ओर ये ऐप यूजर्स के लिए टाइम पास का बेहतर जरिया बन चुका है, वहीं इस ऐप पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप है। अभी हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को इस ऐप पर बैन लगाने का निर्देश दिया था।

अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक याचिका के तहत मदुरै हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जल्द सुनवाई से मना कर दिया है और कहा कि इस मामले को देखेंगे और इस पर लिस्ट के मुताबिक ही सुनवाई होगी।

बता दें कि डिवीजन बेंच में जस्टिस एन और जस्टिस एसएस सुंदर ने मीडिया संस्थानों में निर्देश जारी करते हुए कहा था कि वह टिक टॉक पर बने वीडियो का प्रसारण न करें क्योंकि Tik Tok ऐप के जरिए बच्चों तक आसानी से पोर्नोग्राफी और आपत्तिजनक कंटेंट पहुंच रहा है।

टिक-टॉक ऐप इतना पॉपुलर हो चुका है कि यह गांव और छोटे शहरों में काफी पसंद किया जा रहा है। इस फेमस ऐप के जरिए 15 सेकेंड तक के वीडियो बना कर शेयर किए जा सकते हैं। Tik Tok यूजर्स इस ऐप पर डांसिंग, सिंगिंग, फनी और हर तरह के वीडियो बना कर शेयर करते हैं।

टॅग्स :टिक टॉकसुप्रीम कोर्टमोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की