लाइव न्यूज़ :

कहीं भी रहें, हमेशा साथ रहेगा SONY का ये मिनी AC, टी-शर्ट में फिट करें और गर्मी से राहत पाएं

By रजनीश | Updated: July 10, 2020 10:54 IST

विंडो एसी के बाद स्प्लिट ऐसी देखकर कई लोगों के मन में यह भी आता होगा कि ऐसा एसी भी आए जो हमेशा साथ में लेकर चला जा सके। अब ऐसा संभव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस एसी में एक छोटा फैन दिया गया है। इसकी मदद से इस एसी को पहनने वाले के कपड़ों से गर्म हवा को बाहर निकल जाती है।इस एसी को एक स्मार्टफोन ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। ऐप के जरिए ही एसी का टेंपरेचर भी सेट कर सकते हैं। 

गर्मी से राहत पाने के लोग ठंडा पानी पीने, पतले कपड़े पहनने, अपने साथ पोर्टेबल फैन रखने जैसे कई उपाय करते हैं। हो सकता है कि कई बार आपके मन में ये भी आया हो कि काश हम जहां जाते अपने साथ एसी लेकर जा सकते। तो अब एयर कंडीशनर को साथ लेकर चलने की आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी। 

आप भी AC को कपड़ों की तरह पहनना चाहते हैं तो टेक्नॉलजी कंपनी सोनी (Sony) ने इसे सच कर दिखाया है। सोनी के पहनने वाले (वियरेबल) एयर कंडिशनर रेनो पॉकेट (Reon Pocket) की बिक्री भी शुरू हो गई है। पिछले साल गर्मी में ही सोनी के इस AC से पर्दा उठा था। 

सोनी के इस एसी की कीमत 13,000 जापानी येन (9000 रुपये भारतयी मुद्रा) रखी गई है। अभी इस AC को सिर्फ जापान में खरीदा जा सकेगा। ग्राहक इसे अमेजन और सोनी के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

जेब में हो जाएगा फिटसाइज में बेहद छोटा यह एसी आपको गर्मी में भी कूल-कूल रखेगा। वियरेबल एयरकंडिशनर का साइज देखने में एपल के मैजिक माउस जितना है और आसानी से यह किसी की हथेली में फिट हो सकता है। 

साइज में छोटा होने की वजह से इस AC को कोई भी अपनी जेब में रख सकता है। इस एसी को खासतौर पर टीशर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है जिससे इसे टीशर्ट के पीछे लगाया जा सकता है। यह एसी वाइट और बीज कलर्स में आती है। यह एसी गर्मी के वक्त भी बॉडी को कूल रखने के लिए पेल्टियर का इस्तेमाल करता है।

ऐप से करें कंट्रोलइस एसी में एक छोटा फैन दिया गया है। इसकी मदद से इस एसी को पहनने वाले के कपड़ों से गर्म हवा को बाहर निकल जाती है। हालांकि, इसका डिजाइन ऐसा है कि चेहरे पर तो इसकी ठंडक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन पीछे पीठ का हिस्से को राहत मिलेगी।

इस एसी को एक स्मार्टफोन ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। ऐप के जरिए ही एसी का टेंपरेचर भी सेट कर सकते हैं। 

हीटर का भी करता है कामकंपनी के मुताबिक सोनी के मिनी एसी की बैटरी सिंगल चार्ज पर दो से चार घंटे तक का बैकअप देती है। इसको चार्ज करने में करीब दो घंटे का वक्त लगता है। ठंड में इस एसी को हीटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो गर्म हवा से आपकी बॉडी को गर्मी प्रदान करेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की