Samsung इंडिया 2019 तक तैयार करेगी 20 ‘ओनिक्स’ एलईडी सिनेमा स्क्रीन

By भाषा | Published: December 6, 2018 03:01 PM2018-12-06T15:01:48+5:302018-12-06T15:01:48+5:30

Samsung की ओनिक्स तकनीक में पारंपरिक सिनेमाघरों की तरह प्रोजेक्टर से पर्दे पर फिल्म नहीं दिखाई जाती। बल्कि इसके स्थान पर एक एलईडी स्क्रीन होती है जिस पर सीडी के माध्यम से फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है।

Samsung India install 20 'Onyx' LED cinema screens by 2019 | Samsung इंडिया 2019 तक तैयार करेगी 20 ‘ओनिक्स’ एलईडी सिनेमा स्क्रीन

Samsung install 20 'Onyx' LED cinema screens

दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग इंडिया की योजना अगले साल के अंत तक देश में ओनिस्क एलईडी तकनीक से लैस 20 सिनेमा स्क्रीन तैयार करने की है। कंपनी के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक कारोबार के उपाध्यक्ष पुनीत सेठी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पीवीआर के साथ गठजोड़ करके देश में पहला ऐसा सिनेमा स्क्रीन दिल्ली में अगस्त में शुरू किया था। बुधवार को उसने यहां आईनॉक्स के साथ साझेदारी कर दूसरा ऐसा सिनेमा स्क्रीन पेश किया है।

Samsung की ओनिक्स तकनीक में पारंपरिक सिनेमाघरों की तरह प्रोजेक्टर से पर्दे पर फिल्म नहीं दिखाई जाती। बल्कि इसके स्थान पर एक एलईडी स्क्रीन होती है जिस पर सीडी के माध्यम से फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है।

सेठी ने कहा कि 2018 के अंत तक कंपनी ऐसे दो और सिनेमा स्क्रीन शुरू करने पर विचार कर रही है। अभी दुनियाभर में उसके ओनिक्स सिनेमा स्क्रीनों की संख्या 26 है। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना 2019 के अंत तक देश में ऐसे 20 सिनेमा स्क्रीन तैयार करने की है।

Web Title: Samsung India install 20 'Onyx' LED cinema screens by 2019

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Samsungसैमसंग