Samsung Galaxy Note 10 Lite: लॉन्च हुआ सैंमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन, 12MP के तीन सेंसर्स ने इसे बनाया खास

By ज्ञानेश चौहान | Published: January 6, 2020 03:29 PM2020-01-06T15:29:27+5:302020-01-06T15:29:27+5:30

सैंमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन दो वेरिएंट में अवेलेबल है। पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite: Samsung Galaxy Note 10 Lite smartphone launched, three 12MP sensors made it special | Samsung Galaxy Note 10 Lite: लॉन्च हुआ सैंमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन, 12MP के तीन सेंसर्स ने इसे बनाया खास

Samsung Galaxy Note 10 Lite: लॉन्च हुआ सैंमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन, 12MP के तीन सेंसर्स ने इसे बनाया खास

Highlightsयह फोन तीन कलर्स- ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड में अवेलेबल है।इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खासियत है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy Note 10 Lite को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स वाले रियर कैमरे हैं। इस फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन दो वेरिएंट में अवेलेबल है। पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की खासियत (Samsung Galaxy Note 10 Lite Specifications)

- Samsung Galaxy Note 10 Lite इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच है।
- सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12MP का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12MP का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12MP का है।
- फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
- इस फोन में एस पेन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खासियत भी है।
- Samsung Galaxy Note 10 Lite 6.7 इंच फुल-एचडी इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका पिक्सल 1080 x 2400 है।
- इस फोन का डिजाइन गैलेक्सी नोट 10 से मिलता-जुलता है।
- इस फोन के साथ एस पेन स्टायलस भी दिया जाएगा।
- Samsung Galaxy Note 10 Lite के दो वेरिएंट हैं। पहला- 6GB RAM, 128GB Storage और दूसरा- 6GB RAM, 128GB Storage
- यह फोन तीन कलर्स- ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड में अवेलेबल है।
 - इस स्मार्टफोन में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का यूज किया गया है।
- मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर इस्तेमाल करने का दावा है।
- Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Web Title: Samsung Galaxy Note 10 Lite: Samsung Galaxy Note 10 Lite smartphone launched, three 12MP sensors made it special

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे