लाइव न्यूज़ :

यूजर्स के लिए Jio ने शुरू की यह खास सर्विस, Airtel और Vodafone ने भी नहीं दिया ये तोहफा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 22, 2018 07:34 IST

Reliance Jio ऐसी सुविधा देने वाला देश का पहला 4G नेटवर्क बन गया है। यूजर्स अपने सिम कार्ड पर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो यूजर्स को अब इंटरनेशनल VoLTE रोमिंग सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजियो यूजर्स को मिलेगा अब इंटरनेशनल VoLTE रोमिंग सर्विसयह सुविधा सबसे पहले भारत और जापान के बीच शुरु होगीजियो ऐसी सुविधा देने वाला देश का पहला 4G नेटवर्क बन गया है

नई दिल्ली: Reliance Jio अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हमेशा ही कुछ नए-नए ऑफर लाती रहती है। एक बार फिर जियो ने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है जो किसी दूसरी टेलीकॉम कंपनी ने नहीं किया। बता दें कि जियो यूजर्स को अब इंटरनेशनल VoLTE रोमिंग सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।

जियो की यह सुविधा सबसे पहले भारत और जापान के बीच शुरु होगी। यानी की इस सर्विस का फायदा भारत से जापान और जापान से भारत आने-जाने वाले यूजर्स को मिलेगा। इसके साथ ही जियो ऐसी सुविधा देने वाला देश का पहला 4G नेटवर्क बन गया है। यूजर्स अपने सिम कार्ड पर हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

रिलायंस जियो ने इस सर्विस के लिए जापान की टेलीकॉम कंपनी केडीडीआई के साथ साझेदारी की है। इस सर्विस के बारे में कंपनी ने एक बयान में कहा, "'जियो अपने ग्राहकों को डाटा और कॉलिंग की बेहतर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। हम भारत आने वाले केडीडीआई कस्टमर्स का जियो नेटवर्क में स्वागत करते हैं।"

बता दें कि हाल ही में ट्राई ने कॉल ड्रॉप टेस्ट कराया था जिसमें जियो को छोड़ सभी टेलीकॉम कंपनियां फेल हो गई है। सभी टेलीकॉम कंपनियां ट्राई के नियमों पर खरी नहीं उतर पाई। ट्राई की ओर यह टेस्ट देश के 8 प्रमुख राममार्गों और तीन रेल मार्गों पर करवाएं थे। सभी टेस्ट इसी साल 24 अगस्त से 4 अक्तूबर के बीच हुए।

जियो सभी राजमार्गों पर कॉल ड्रॉप नियामकों पर खरी उतरी। सरकारी कंपनी BSNL की हालत सबसे खराब थी। जबकि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां कई राजमार्गों पर तय नियमों पर खरी नहीं उतरी पाई।

टॅग्स :रिलायंस जियोट्राईएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की