लाइव न्यूज़ :

ऐसे Jio यूजर्स अभी भी सभी नंबर पर कर पाएंगे फ्री कॉल, नहीं देना होगा कोई चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 17:03 IST

बता दें, ट्राई की ओर से दूसरे नेटवर्क्स पर किए जाने वाले कॉल्स के बदले कंपनियों के लिए 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी चार्ज निर्धारित किया गया है। यह चार्ज आउटगोइंग कॉल करने वाले ऑपरेटर को कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर को देना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देनये प्लान के लिये जियो ने 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के टॉप-अप वाउचर लॉन्च किए हैं।हर 10 रुपये आईयूसी टॉप-अप रिचार्ज कराने पर कस्टमर्स को जियो की तरफ से 1 जीबी अतिरिक्त डेटा फ्री दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो की ओर से बुधवार को की गई घोषणा के मुताबिक जियो सिम से दूसरे वोडाफोन, एयरटेल नेटवर्क पर कॉल करना अब फ्री नहीं रह गया। अब जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज (IUC) देना होगा। यह घोषणा 10 अक्टूबर से लागू है लेकिन कई यूजर्स को प्लान सही ढंग से समझ में नहीं आ पा रहा है इससे वो भ्रमित हो रहे हैं कि उन्हें करना क्या है..तो हम आपको विस्तार से बताते हैं.. 

जियो ने घोषणा तो कर दिया कि दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए कई यूजर्स को 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना पड़ेगा। लेकिन हम आपको बता दें कि जियो ने ही यह भी कहा है कि जिनका रिचार्ज पहले से चल रहा है उनको किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। कुल मिलाकर जिनके पहले से रिचार्ज की वैलिडिटी अभी है उनको पहले की तरह ही फ्री कॉल का बेनिफिट मिलता रहेगा। उन्हें किसी भी तरह का कोई रिचार्ज नहीं कराना है। जियो ने साफ कहा है कि मौजूदा रीचार्ज प्लान एक्सपायर होने के बाद ही यूजर्स पर IUC चार्ज लगना शुरू होगा।

दूसरी जरूरी बात यह है कि जियो ने एक बयान में कहा है, 'अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले किसी भी प्लान से जियो नंबर पर रीचार्ज करवाया है तो आप को प्लान एक्सपायर होने तक सभी नेटवर्क्स पर फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता रहेगा। 

सबसे पहले आपको चेक करना चाहिए कि मौजूदा जियो डेटा प्लान कब तक वैलिड है क्योंकि इसके बाद ही आपको अलग से आईयूसी टॉप-अप रीचार्ज करवाना होगा। बता दें, जियो के अलावा बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को अब मौजूदा प्लान्स के साथ अलग से रीचार्ज भी करवाना होगा।

जिनका रिचार्ज या प्लान 9 अक्टूबर को खत्म हुआ औऱ उन्होंने 10 अक्टूबर के बाद रिचार्ज किया है उनको दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के बदले 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा। सीधे से ऐसे समझिये जिन्होंने 9 अक्टूबर के पहले तक कोई भी जियो प्लान रिचार्ज किया है उनको पहले की तरफ सभी नंबर और नेटवर्क पर फ्री कॉल का फायदा मिलात रहेगा।

क्या है नया प्लाननये प्लान के लिये जियो ने 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के टॉप-अप वाउचर लॉन्च किए हैं। हर 10 रुपये आईयूसी टॉप-अप रिचार्ज कराने पर कस्टमर्स को जियो की तरफ से 1 जीबी अतिरिक्त डेटा फ्री दिया जा रहा है। इस तरह 10 रुपये के प्लान पर 1 जीबी और 100 रुपये के रीचार्ज पर 10 जीबी अतिरिक्त डेटा कस्टमर्स को मिलेगा।

यह है कॉलिंग फ्री न रहने की वजहबता दें, ट्राई की ओर से दूसरे नेटवर्क्स पर किए जाने वाले कॉल्स के बदले कंपनियों के लिए 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी चार्ज निर्धारित किया गया है। यह चार्ज आउटगोइंग कॉल करने वाले ऑपरेटर को कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर को देना पड़ता है। जियो आईयूसी चार्ज के तौर पर करोड़ों रुपये से ज्यादा एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को दे चुका है। इसी तरह जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया एकदूसरे को भुगतान करते हैं। 2020 से आईयूसी को खत्म होना था लेकिन ट्राई इसे आगे बढ़ा सकता है। जियो अपने कस्टमर्स पर अलग से आईयूसी चार्ज ट्राई की ओर से इसे खत्म किए जाने तक के लिए लगा रहा है। संभव है कि आने वाले समय में दोबारा कॉलिंग को फ्री किया जाये।

टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की