लाइव न्यूज़ :

रिलायंसः ब्रॉडबैंड इकाई जियो फाइबर ने 399 रुपये में पेश किया नया प्लान, नेटफ्लिक्स, डिज्नी हॉटस्टार का विकल्प, जानिए और क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2020 17:48 IST

मुख्य तौर पर ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) ऐप वेब मनोरंजन ऐप होती हैं। इनमें डिज्नी हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5, आल्ट बालाजी इत्यादि शामिल हैं। कंपनी का नया प्लान एक सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। बयान के मुताबिक 399 रुपये मासिक के प्लान में ग्राहक को 30 मेगा बिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘ हम फाइबर को हर घर और हर परिवार तक ले जाना चाहते हैं।मोबाइल कनेक्टिविटी के मामले में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता देश बनाने के बाद, जियो फाइबर देश को वैश्विक ब्रॉडबैंड बाजार में अग्रणी बनाएगी। यह देश के 1,600 से अधिक शहरों और कस्बों में ब्रॉडबैंड सेवा देगी।

नई दिल्लीः सस्ता मोबाइल इंटरनेट उपलब्ध कराकर बाजार में जगह बनाने वाली दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अब ब्रॉडबैंड बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

कंपनी की ब्रॉडबैंड इकाई जियो फाइबर ने सोमवार को 399 रुपये मासिक में असीमित इंटरनेट प्लान पेश किया। जियो ने एक बयान में कहा कि इसी के साथ मध्यम श्रेणी के इंटरनेट प्लान लेने वाले ग्राहकों को अब मुफ्त ओवर द टॉप ऐप के समूह में नेटफ्लिक्स का भी विकल्प मिलेगा।

मुख्य तौर पर ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) ऐप वेब मनोरंजन ऐप होती हैं। इनमें डिज्नी हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5, आल्ट बालाजी इत्यादि शामिल हैं। कंपनी का नया प्लान एक सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। बयान के मुताबिक 399 रुपये मासिक के प्लान में ग्राहक को 30 मेगा बिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलेगी।

जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘ हम फाइबर को हर घर और हर परिवार तक ले जाना चाहते हैं। जियो के साथ मोबाइल कनेक्टिविटी के मामले में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता देश बनाने के बाद, जियो फाइबर देश को वैश्विक ब्रॉडबैंड बाजार में अग्रणी बनाएगी। यह देश के 1,600 से अधिक शहरों और कस्बों में ब्रॉडबैंड सेवा देगी।’’

जियो फाइबर के पुराने प्लानों में एक सीमा के बाद इंटरनेट स्पीड एक एमबीपीएस पर आ जाती थी। नए प्लान में असीमित डेटा स्पीड होगी। जियो ने 150 एमबीपीएस प्लान के 30 दिन के ट्रायल प्लान की भी घोषणा की। इसके साथ 10 ओटीटी ऐप के उपयोग का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी ने 999 रुपये के नए प्लान में 11 ओटीटी और 1,499 रुपये के प्लान में नेटफ्लिक्स का विकल्प भी जोड़ा है। जियो ने कहा कि सभी मौजूदा ग्राहकों का भी उनके प्लान के हिसाब से नए प्लान में उन्नयन हो जाएगा। 

टॅग्स :रिलायंस जियोमुकेश अंबानीधार्मिक खबरेंरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की