लाइव न्यूज़ :

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने किया ट्विटर छोड़ने का ऐलान, इस नये प्लेटफॉर्म का कर सकते हैं इस्तेमाल

By भाषा | Updated: November 2, 2019 11:02 IST

फरवरी 2018 में मस्क ने ट्वीट कर दावा किया था कि उनकी कंपनी 2019 में पांच लाख कारें बनाएगी। उत्पादन में इस अप्रत्याशित वृद्धि की घोषणा पर अमरीकी वित्तीय सुरक्षा एजेंसी ने मस्क को लताड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ला प्रमुख एलन मस्क के ट्विटर पर दो करोड़ 90 लाख फॉलोवर हैं।संभावना जताई जा रही है कि एलन रेडिट का इस्तेमाल करेंगे।

टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके ट्विटर छोड़ने का ऐलान किया। संभावना है कि मस्क लोकप्रिय समाचार और परिचर्चा के मंच रेडिट से जुड़ेंगे। ट्विटर छोड़ना उनके लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। गौरतलब है कि मस्क अपने ट्वीटों को लेकर एक बार मुश्किल में भी पड़ गए थे और उन पर अमेरिकी प्रतिभूति एव विनिमय आयोग ने निवेशकों को बरगलाने का आरोप लगाया था।ट्विटर पर दो करोड़ 90 लाख फॉलोवर वाले मस्क ने तेजी से कई ट्वीट किए और कहा, “ट्विटर के लिए आश्वस्त नहीं हूं। रेडिट अच्छा प्रतीत होता है। ऑफलाइन जा रहा हूं।” अपने ट्वीट से मस्क कई बार मुसीबत में फंस चुके हैं। एक बार उन्होंने एक ब्रिटिश व्यक्ति को ‘पेडो गाय’ कह दिया था जिसका अर्थ उस व्यक्ति ने ‘पेडोफाइल’ अर्थात बाल यौन शोषक समझा। हालांकि बाद में मस्क ने कहा कि उनका यह मतलब नहीं था। मस्क के इस ट्वीट के कारण उन पर मुकदमा दर्ज हो गया था जिसकी सुनवाई दो दिसंबर को होने वाली है।फरवरी 2018 में मस्क ने ट्वीट कर दावा किया था कि उनकी कंपनी 2019 में पांच लाख कारें बनाएगी। उत्पादन में इस अप्रत्याशित वृद्धि की घोषणा पर अमरीकी वित्तीय सुरक्षा एजेंसी ने मस्क को लताड़ा था। इसके अलावा निवेशकों को बरगलाने का मामला इतना बढ़ गया था कि एजेंसी ने मस्क को चेयरमैन पद छोड़ने और दो करोड़ डॉलर हर्जाना भरने का आदेश तक दे दिया था।एजेंसी ने कुछ विषयों को लेकर स्पष्ट रूप से मस्क को निर्देश दिए थे कि वे उन विषयों पर सोशल मीडिया माध्यम पर न लिखें। शुक्रवार को मस्क द्वारा किए गए ट्वीट पर बहुत से लोगों की प्रतिक्रिया आई।

टॅग्स :टेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को चाबी, जानें कीमत, देखिए वीडियो

कारोबारटेस्ला इंडिया का पहला शोरूम आज से खुला, कारों की शुरुआती कीमत इतने लाख रुपये

कारोबारTesla India: भारत में धमाकेदार एंट्री से पहले टेस्ला ने जारी किया टीजर, लिखा- "जल्द आ रहे हैं"

कारोबारTesla Mumbai showroom: भारतीय बाजार में टेस्ला की दस्तक, 15 जुलाई को मुंबई में केंद्र, डिलीवरी अगस्त के अंत में शुरू होने की उम्मीद

स्वास्थ्यElon Musk-Donald Trump: इस तरह से रिश्ता टूटना अच्छा नहीं?, क्यों मस्क और ट्रंप के संबंधों में आ रही खटास, जानें मनोवैज्ञानिक ने क्या बताई वजह

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की