लाइव न्यूज़ :

भारत की मशहूर धरोहरों की हिंदी में वीडियो बनाएगा नासा

By भाषा | Updated: June 18, 2019 15:33 IST

नासा के वीडियो में दिल्ली में 402 ईसवीं में बना लोहे का वह स्तंभ भी है जो लोहारों के कौशल का प्रमाण है। लोहे से बना यह स्तंभ सदियों से अलग-अलग मानसून के बावजूद बिना जंग लगे जस का तस खड़ा है।

Open in App

अमेरिका ने नासा के वित्त पोषण वाले एक कार्यक्रम में भारत में स्थित मशहूर पुरातात्विक स्थलों और संस्थानों का वीडियो बनाया गया है और साथ ही उनकी वैज्ञानिक तथा तकनीक संबंधी जानकारी हिंदी में दी गई है। ये वीडियो जयपुर में आमेर का किला और हवा महल, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कुतुब मीनार और उसमें स्थित जंग प्रतिरोधक लौह स्तंभ, चांद बावड़ी की सीढ़ियां और जयपुर फुट के मुख्यालय पर केंद्रित हैं।नासा द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रम स्टारटॉक ने हिंदी, अरबी, चीनी और दुनिया की अन्य भाषाओं को पढ़ाना तथा सीखना अपने लिए प्राथमिकता का मुद्दा बना लिया है। इस परियोजना के निदेशक वेद चौधरी को 90,000 डॉलर का अनुदान मिला है। इस कार्यक्रम का प्रबंधन मैरीलैंड विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय विदेशी भाषा केंद्र कर रहा है।इस परियोजना के प्रधान अन्वेषक आलोक कुमार ने कहा, ‘‘यह अनोखा अनुभव है। मुझे नहीं पता था कि मुझे अपने शोध में इतना मजा आएगा।’’ मैरीलैंड विश्वविद्यालय ने बताया कि विज्ञान आधारित ये अनुसंधान उन स्थलों पर किए जा रहे है जिनका चयन आलोक ने किया है।आलोक ने बताया कि 1799 में एक हिंदू वास्तुकार ने बिना किसी एयर कंडीशनिंग के मधुमक्खी के छत्ते जैसा हवा महल बनाया। इस महल की छोटी-छोटी खिड़कियों से अंदर जाती हवा प्रवाह की गति बढ़ाती है और प्राकृतिक ठंडापन देती है।विश्वविद्यालय ने कहा कि दिल्ली में 402 ईसवीं में बना करीब 24 फुट लंबा लौहे का स्तंभ हिंदू लोहारों के कौशल का प्रमाण है जिन्होंने फास्फोरस से समृद्ध लोहे से इसे बनाया जिससे सदियों से मानसून और झुलसती गर्मी के बावजूद बिना जंग लगे यह जस का तस खड़ा है।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्वAmit Kshatriya: कौन हैं अमित क्षत्रिय? भारतीय मूल के इंजीनियर नासा में शीर्ष सिविल सेवा पद पर नियुक्त

टेकमेनिया अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."