‘विकिपीडिया’ हुआ ठप, कई देशों में काम करना किया बंद

By भाषा | Published: September 7, 2019 06:32 PM2019-09-07T18:32:20+5:302019-09-07T18:32:20+5:30

हर महीने में 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं। 2006 में विकिपीडिया पर पहली बार आर्टिकल एडिट करने वाले शख्स का नाम टाइम मैगजीन में शुमार किया गया।

Malicious attack takes Wikipedia offline in Germany | ‘विकिपीडिया’ हुआ ठप, कई देशों में काम करना किया बंद

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsविकिपीडिया पर किसी भी चीज को Search करना बहुत ही आसान है। अगर आप भी चाहें तो Wikipedia के लेखों में अपना योगदान दे सकते हैं।

निशाना बनाए जाने के बाद लोकप्रिय वेबसाइट ‘विकिपीडिया’ ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया। वेबसाइट ने इन्हें ‘‘दुर्भावनापूर्ण हमले’’ करार दिया है। वेबसाइट के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया कि ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ सर्वर को भयानक ‘डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस’ (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ ही ‘विकिपीडिया’ का संचालन करता है। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ ने अलग से एक बयान में कहा कि इनसाइक्लोपीडिया पर हमला ‘‘जारी’’ है और टीमें उसे बहाल करने की कोशिश कर रही है।
 

विकिपीडिया क्या है?
विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश हैं जो दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं। विकिपीडिया के हर लेख एवं सामग्री के पीछे लाखों लोगों का कठिन प्रयास एवं ज्ञान निहित है। इस समय अंग्रेज़ी विकिपीडिया सबसे बड़ा एवं विशाल ज्ञानकोश है जिसमें 50 लाख से भी अधिक लेख हैं। हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। 

विकिपीडिया परियोजनाएं 20 भारतीय भाषाओं सहित विश्व की लगभग 280 से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। विकिपीडिया में हर लेख स्वयंसेवकों के एक बड़ी संख्या में किए गए सहयोगी सम्पादनों का परिणाम है।

Web Title: Malicious attack takes Wikipedia offline in Germany

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे