लाइव न्यूज़ :

Lockdown: BSNL की ग्राहकों से हमदर्दी, प्रीपेड कनेक्शन की वैधता पांच मई तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: April 19, 2020 05:40 IST

बीएसएनएल ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके जो प्रीपेड ग्राहक लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने फोन को रिचार्ज नहीं करा पाये उनके फोन पर पांच मई तक इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शनिवार को कहा कि रिचार्ज नहीं होने के बावजूद उसके प्रीपेड ग्राहकों के कनेक्शन की वैधता पांच मई तक जारी रहेगी। उनके फोन पर इनकमिंग कॉल आती रहेगी।कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके जो प्रीपेड ग्राहक लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने फोन को रिचार्ज नहीं करा पाये उनके फोन पर पांच मई तक इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शनिवार को कहा कि रिचार्ज नहीं होने के बावजूद उसके प्रीपेड ग्राहकों के कनेक्शन की वैधता पांच मई तक जारी रहेगी। उनके फोन पर इनकमिंग कॉल आती रहेगी।

कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसके जो प्रीपेड ग्राहक लॉकडाउन अवधि के दौरान अपने फोन को रिचार्ज नहीं करा पाये उनके फोन पर पांच मई तक इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया है, ‘‘उपभोक्ताओं की कठिनाई को ध्यान में रखते हुये जिन ग्राहकों की वैधता अवधि लॉकडाउन अवधि के दौरान समाप्त हो गई और उनका बकाया करीब करीब शून्य रह गया है, बीएसएनएल अपने ग्राहकों को मानवीयता के आधार सम्मान देते हुये उन सभी ग्राहकों की वैधता अवधि को 5 मई 2020 तक बढ़ा रहा है। इसके लिये उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा और उन्हें उनके फोन पर इनकमिंग कॉल प्राप्त होती रहेगी।’’

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिये रिचार्ज करने के वास्ते टॉल- फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह सुविध वर्तमान में उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के लिये उपलब्ध है जबकि दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र के लिये यह सुविधा 22 अप्रैल 2020 से उपलब्ध हो जायेगी।

बीएसएनएल के सीएमडी पीके पुरवार ने कहा, ‘‘बीएसएनएल संकट के इस समय में अपने उपभोक्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वह अपने खाते को रिचार्ज कराने के लिये ‘‘डिजिटल माध्यम’’ का इस्तेमाल करें।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबीएसएनएललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की