लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio Vs Vodafone Vs Airtel: जानें कौन सा प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेहतर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 3, 2018 15:32 IST

हम अपनी इस खबर में आपको कंपनी के बजट प्लान से लेकर हाई-एंड प्लान के बारे में बत रहे हैं।

Open in App

टेलीकॉम सेक्टर में नए टैरिफ प्लान को लेकर होड़ मची हुई है। सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हर रोज कुछ न कुछ प्लान जारी कर रही हैं या अपने पुराने प्लान में बदलाव कर रही हैं। नए साल आते ही रिलायंस जियो से लेकर देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और वोडाफोन ने अपने नए प्लान जारी कर दिए हैं। 

रिलायंस जियो जहां अपने नए Happy New Year 2018 प्लान में 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रहा है। वहीं वोडाफोन ने जियो को टक्कर देने के लिए एक दिन बाद ही अपना नया 198 वाला प्लान जारी किया। ऐसे में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel कैसे पीछे रहे। एयरटेल ने भी यूजर्स को नए साल का तोहफा देते हुए अपने पुराने प्लान में बदलाव किया जिसमें यूजर्स को ज्यादा डाटा ऑफर की सुविधा मिल रही है।

ऐसे में यूजर्स के लिए एक बेहतर प्लान चुनना बड़ा टास्क साबित हो रहा है। हम अपनी इस खबर में आपको इन तीनों कंपनियों के कुछ बेहतरीन प्लान के बारे में बता रहे हैं। इसमें कंपनी के बजट प्लान से लेकर हाई-एंड प्लान तक शामिल हैं।

लो बजट प्लान

Jio का 199 वाला प्लान- इस प्लान के तहत यूजर्स को 33.6 जीबी 4G डा़टा 28 दिनों के लिए मिलेगा जो कि रोज के 1.2 जीबी लिमिट के साथ होगा। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड डाटा और SMS भी मिलेंगे।

Vodafone का 198 रुपये वाला प्लान- इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 1 जीबी 4G/3G डाटा मिलता है। इसके साथ ही 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी मिलेगी। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1जीबी की डेली लिमिट के साथ 28 दिनों तक 28 जीबी डाटा मिलेगा। सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी।

मिड बजट प्लान

Jio का 459 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉन्स और SMS भी दिया जाएगा।

Vodafone का 458 रुपये वाला प्लान- इस प्लान के तहत 70 दिनों के लिए रोज 1 जीबी 4G/3G डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, रोज के 100 SMS की सुविधा दी जाएगी।

Airtel का 448 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ फ्री रोमिंग (इनकमिंग व आउटगोइंग) की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1 जीबी डाटा दिया जाएगा।

हाई-एंड प्लान

Jio का 799 रुपये का प्लान- जियो के 799 रुपये पैक में 28 दिनों के लिए हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और SMS की सुविधा दी जाएगी।

Vodafone का 859 रुपये वाला प्लान- वोडाफोन में 799 रुपये का कोई भी प्लान मौजूद नहीं है। हालांकि, इसके 859 वाले प्लान में यूजर्स को 11 जीबी 3G डाटा और फ्री वाई-फाई 28 दिनों के लिए दिया जा रहा है।

Airtel का 799 रुपये वाला प्लान- एयरटेल के इस प्लान के तहत यूजर्स को अब रोज के 3.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल व 100 लोकल और एसटीडी SMS की सुविधा मिलेगी। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।

टॅग्स :टेलीकॉमटैरिफ प्लानएयरटेलवोडाफ़ोनजिओरिलायंस जियोटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की