लाइव न्यूज़ :

Jio vs Airtel vs Vodafone: ये हैं 200 रुपये से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 13, 2018 07:26 IST

बाजार में प्रीपेड यूजर्स के लिए कई सस्ते रीचार्ज प्लान मौजूद है। इनमें Reliance Jio, Airtel और Vodafone कंपनी शामिल है। हम आपको आज इन कंपनियों के 200 रुपये से कम के प्लान की जानकारी दे रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 नवंबर: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद दूसरी कंपनियों में सस्ते डेटा प्लान को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जियो के मार्केट में आने के बाद इंटरनेट के लिए सोच से कम कीमत चुकानी पड़ती है। इसी के साथ ही कंपनियां प्लान में डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दे रही है। ऐसे में बाजार में प्रीपेड यूजर्स के लिए कई सस्ते रीचार्ज प्लान मौजूद है। इनमें वोडाफोन, रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी शामिल है। हम आपको आज इन कंपनियों के 200 रुपये से कम के प्लान की जानकारी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में विस्तार से...

Reliance Jio का 198 रुपये वाला प्लान

Jio

जियो के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी कि प्लान में आपको कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा ले पाएंगे। इस प्लान में कोई डेली लिमिट मौजूद नहीं है। Jio सूट ऐप्स के अलावा इसमें आपको डेली 100 SMS की सुविधा मिल रही है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

airtel

एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए 199 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी डेटा मिलता है। यानी यूजर्स को कुल 39.2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही Airtel यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इसमें कोई FUP लिमिट नहीं है। इसमें आपको Airtel TV और Wynk Music का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

Vodafone का 199 रुपये वाला प्लान

Vodafone

वोडाफोन कंपनी का यूजर्स के लिए 199 रुपये का प्लान मौजूद है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 39.2 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें डेली 1.4 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और फ्री रोमिंग की सुविदा मिलेगी। कॉलिंग के लिए Vodafone यूजर्स को रोज 250 मिनट मिलेंगे, जबकि हफ्ते में 1000 मिनट की लिमिट तय की गई है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की