लाइव न्यूज़ :

100 रुपये से भी कम के ये हैं बेस्ट प्लान, Jio, Vodafone और Airtel में जानें कौन है बेहतर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 15, 2019 07:25 IST

टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए एक से बढ़कर प्लान पेश कर रही है। हम अपनी इस खबर में आपको Reliance Jio, Airtel और Vodafone के 100 रुपये से कम आने वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

Open in App

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर रिलायंस जियो के आने के बाद से पूरी तरह बदल चुकी है। Jio के सस्ते प्लान में अनलिमिटेड बेनिफिट्स की सुविधा दी जा रही है जिसे देखते हुए दूसरी कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए बेहतरीन प्लान लॉन्च कर रही हैं।

टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए एक से बढ़कर प्लान पेश कर रही है। हम अपनी इस खबर में आपको Reliance Jio, Airtel और Vodafone के 100 रुपये से कम आने वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान

जियो यूजर्स को इस प्लान के तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसी के साथ ही फ्री रोमिंग का मजा भी ले सकते हैं। वहीं, डेटा के लिए यूजर्स को 2 जीबी 4G डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको 300 फ्री एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इन सबके अलावा यूजर्स को Jio ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं।

Airtel का 98 और 95 रुपये वाला प्लान

जियो की तरह एयरटेल का भी एक 98 रुपये का प्लान बाजार में मौजूद है। इस 98 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा 3जीबी 4G डेटा इस्तेमाल करने को मिलता है। वहीं, इस प्लान में रोज 100 एसएमएस करने को मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

एयरटेल के इस पैक में 95 रुपये का फुल टॉक टाइम मिलता है। लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉल्स के लिए 1 पैसा प्रति दो सेकंड का शुल्क लगता है। इस पैक में 500 एमबी डेटा मिलता है। पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।

Vodafone का 95 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन के 95 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें आपको 500 एमबी डेटा और 95 रुपये का फुलटॉक टॉकटाइम मिलता है। वहीं, यूजर्स को इस प्लान को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा नहीं मिलती है। प्लान में लोकल और आउटगोइंग कॉल के लिए यूजर्स को 30 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानजियोरिलायंस जियोवोडाफ़ोनएयरटेलटेलीकॉमरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की