लाइव न्यूज़ :

जियो उपभोक्ता को कॉल और मैसेजिंग करने में हुई परेशानी, ट्विटर पर यूजर्स निकाल रहे हैं भड़ास

By रुस्तम राणा | Updated: November 29, 2022 14:19 IST

नेटवर्क डाउन होने की वजह से जियो यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिपोर्ट किया कि वे मंगलवार सुबह से कॉल नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी जियो (Jio) का नेटवर्क डाउन होने की शिकायत मंगलवार सुबह से कॉल नहीं कर पा रहे हैं कई जियो यूजर्सकॉलिंग और मैसेजिंग में यूजर्स को आ रही है परेशानी

मुंबई: टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी जियो (Jio) का नेटवर्क डाउन होने की शिकायत है। जियो यूजर्स को कथित तौर पर देशभर में कॉलिंग और मैसेजिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिपोर्ट किया कि वे मंगलवार सुबह से कॉल नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स सुबह उठने पर मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे। हालाँकि, मोबाइल डेटा सेवाएँ  सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सामान्य रूप से काम कर रही हैं। केवल कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "सुबह से कोई वोल्ट साइन नहीं है और इसलिए कोई कॉल नहीं कर पा रहा हूं। जब सामान्य कॉल में समस्या आ रही है तो क्या आप इस तरह 5जी सेवाएं देने की योजना बना रहे हैं?” कुछ उपयोगकर्ता इंटरनेट सेवाओं का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं जबकि कुछ के लिए यह काम कर रहा है। 

वहीं आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, जियो ने भारत में कई यूजर्स के लिए सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच काम करना बंद कर दिया। वेबसाइट की रिपोर्ट है कि 37 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने सिग्नल नहीं मिलने की शिकायत की, 37 प्रतिशत उपयोगकर्ता कॉल करने और संदेश भेजने में सक्षम नहीं थे, जबकि शेष 26 प्रतिशत उपयोगकर्ता मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने में सक्षम नहीं थे। जियो आउटेज ने दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता सहित अन्य शहरों को प्रभावित किया है।

टॅग्स :जियोटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की