लाइव न्यूज़ :

Jio GigaFiber: 12 अगस्त को लॉन्च होने वाला है जियो गीगाफाइबर, जानें इसकी पूरी डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 23, 2019 16:01 IST

रिलायंस पिछले काफी महीनों से देश के कई शहरों में जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसके लॉन्च डेट और प्लान्स को लेकर समय-समय पर खबरें आती रही हैं। कहा जा रहा है कि इस लॉन्च की घोषणा अगले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज की होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे12 अगस्त को होने वाली है रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठकरजिस्ट्रेशन के ज़रिए 1,000 शहरों में जियो गीगाफाइबर सेवा का आगाज हुआ थाजियो गीगाफाइबर की बीटा टेस्टिंग सफल रही है और जल्द ही इसे 5 करोड़ घरों में पहुंचाया जाएगा

Jio GigaFiber को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जियो की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर की कमर्शियल लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि Jio GigaFiber की ऑफिशियल लॉन्चिंग 12 अगस्त को होगी।

कंपनी पिछले काफी महीनों से देश के कई शहरों में इसकी टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसके लॉन्च डेट और प्लान्स को लेकर समय-समय पर खबरें आती रही हैं। कहा जा रहा है कि इस लॉन्च की घोषणा अगले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज की होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में की जाएगी।

jio-gigafiber

बता दें कि फिलहाल भारत के 1,100 शहरों में जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड की सेवा रजिस्ट्रेशन के जरिए दी जा रही है, हालांकि फिलहाल यह सेवा टेस्टिंग के तहत मिल रही है।

जियो गीगाफाइबर का ट्रायल होने वाला है पूरा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अपने क्वाटर्ली फाइनेंशल रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा है कि Jio GigaFiber का ट्रायल पूरा होने वाला है। कंपनी जियो गीगाफाइबर का कमर्शल लॉन्च करने से पहले इसे अच्छी तरह से टेस्ट करना चाहती थी। इसके लिए देश के कुछ शहरों में कंपनी ने इसे चुनिंदा यूजर्स के साथ ही अपने कर्मचारियों को भी उपलब्ध कराया था।

5 करोड़ घरों में पहुंचेगा Jio GigaFiber

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, 'जियो गीगाफाइबर की बीटा टेस्टिंग सफल रही है और जल्द ही इसे 5 करोड़ घरों में पहुंचाया जाएगा।' हालांकि उन्होंने जियो गीगाफाइबर के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

jio-gigafiber

वहीं द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो गीगाफाइबर को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। इसके तहत ग्राहकों के लिए ब्रॉडबैंड, एंटरटेनमेंट और स्मार्ट होम आईओटी (IoT) प्लान पेश होंगे। प्लान की जानकारी 12 अगस्त को वार्षिक आम बैठक में मिलेगी।

जियो ने किया सिक्योरिटी डिपॉजिट कम

जियो के कनेक्शन की बात करें तो जियो गीगाफाइबर को फिलहाल 4,500 रुपये की सिक्योरिटी के साथ टेस्टिंग हो रही है। वहीं कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसका एक नया वर्जन पेश किया है जिसमें सिक्योरिटी के तौर पर 2,500 रुपये लिए जा रहे हैं। जियो के इस गीगाफाइबर सर्विस के तहत ग्राहकों को एक ही कनेक्शन में ब्रॉडबैंड, वॉयस कॉलिंग और आईपीटीवी की सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की