लाइव न्यूज़ :

पुराने फोन से नए फोन में डेटा ट्रांसफर होगा चुटकियों में, ये 3 ऐप्स करेंगे काम आसान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 29, 2019 07:27 IST

हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फोन के डेटा ट्रांसफर को काफी आसान बना देंगे।

Open in App

बाजार से नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त सबसे बड़ी टेंशन होती है कि अपने पुराने फोन से नए फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें। कई बार होता है कि पुराने फोन से नए फोन में डेटा ट्रांसफर करने में कई जरूरी डॉक्यूमेंट, डेटा गायब हो जाता है। वैसे तो ऑनलाइन प्लैटफॉर्म या गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जो आपके इस टफ काम को आसान बना देंगी।

हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फोन के डेटा ट्रांसफर को काफी आसान बना देंगे।

SHAREit

SHAREit

शेयरइट काफी पॉपुलर ऐप है। इस ऐप की मदद से यूजर्स एक-दूसरे को ऐप्स, फोटोज, वीडियोज और फाइल्स जैसे डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऐप यूजर्स को डायरेक्ट वाई-फाई यूज करने का ऑप्शन देता है। इसकी मदद से आप अपने पुराने फोन का डाटा नए में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

Copy My Data

Copy My Data

इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने फोन के कॉन्टैक्ट्स, कैलेंडर और फोटोज को नए स्मार्टफोन में ट्रांसफर या कॉपी कर सकते हैं। बता दें कि यह ऐप दोनों ही डिवाइस में इंस्टॉल होना जरूरी है। साथ ही इस ऐप के जरिए यूजर्स डेटा ट्रांसफर के साथ गूगल ड्राइव पर अपने डेटा का बैकअप बना सकते हैं। इसे जरूरत पड़ने पर रीस्टोर भी कर सकते हैं।

JioSwitch

JioSwitch

जियोस्वीच नाम का यह ऐप Jio यूजर्स के लिए काफी काम का है। इस ऐप में यूजर्स को कॉन्टैक्ट और टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ फोन में मौजूद हर तरह के डेटा का बैच ट्रांसफर करने का ऑप्शन मिलता है। इस ऐप के जरिए आप कनेक्टेड फोन्स में आप ब्लूटूथ से 100 गुना ज्यादा स्पीड से कॉन्टैक्ट्स, वीडियो, इमेज, टेक्स्ट मैसेजेस सभी डेटा सेंड कर सकते हैं। यह ऐप पूरी तरह फ्री है।

टॅग्स :मोबाइलमोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐपस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की