लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन खो जाने या चोरी होने पर घर बैठे अपनाएं ये ट्रिक्स, मिनटों में पता चलेगी लोकेशन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 17, 2018 15:58 IST

हम आपको कुछ आसान तरीकें बता रहें हैं जिनके जरिए आप अपने खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोज सकते हैं।

Open in App

मौजूदा समय में लोगों की पूरी जिंदगी फोन गैजेट्स में सिमट के रह गई है। गैजेट में भी सबसे अहम चीज है स्मार्टफोन। स्मार्टफोन के जरिए आप कहीं भी बैठे अपने जरूरी कामों कर सकते हैं। इसके साथ ही, स्मार्टफोन में कई जरूरी डाटा और डॉक्यूमेंट भी सेव होते हैं जो आपके लिए बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में आपके फोन का खो जाना या चोरी होना आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। हम अपनी इस खबर में आपकी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। हम आपको कुछ आसान तरीकें बता रहें हैं जिनके जरिए आप अपने खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोज सकते हैं।

आपके खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोजने के लिए इन बातों का होना है जरूरी

आपके खोए हुए फोन को तभी ढूंढा जा सकता है जब वो ऑन हो। फोन में आपका गूगल अकाउंट लॉगइन यानी कि जीमेल होना चाहिए। आपका फोन मोबाइल डाटा या वाई-फाई किसी न किसी इंटरनेट माध्यम से जुड़ा हो। यह ध्यान रखें कि आपके फोन में GPS ऑन रखा हो ताकि फोन के लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। फोन में फाइंड माय डिवाइस चालू होना जरुरी है।

फोन को इन स्टेप्स से कर सकते हैं सर्च

1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर से https://www.google.com/android/find पर जाना है।2. वेबसाइट के ओपन होते ही अपने ईमेल आईडी से इसमें लॉगइन करें। ध्यान रहें कि यह ईमेल आईडी वो होनी चाहिए जो आपके फोन से रजिस्टर्ड या कनेक्टेड है।3. लॉगइन होते ही गूगल मैप पर आपके फोन की लोकेशन दिखने लगेगी।4. इसके साथ ही आपको यहां कई ऑप्शन दिखाई: साउंड प्ले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका फोन साइलेंट होने पर भी रिंग करने लगेगा।5. वहीं, लॉक ऑप्शन पर क्लिक कर डिस्प्ले मैसेज या फोन नंबर को लॉक किया जा सकता है।6. जबकि, तीसरे विकल्प के तहत डिवाइस से डाटा डिलीट किया जा सकता है।

इस तरह अगर आप फोन को दोबारा ढूंढ ना पाएं, तो कम से कम अपनी निजी जानकारी लीक होने से तो बचा ही सकते हैं।

टॅग्स :एंड्रॉयड स्मार्टफोनगूगलस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्सटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाबिना नंबर शेयर किए ऐसे करें फ्री कॉल, truecaller भी नहीं दे पाएगा डिटेल

टेकमेनियास्मार्टफोन से डिलीट हो चुके नोटिफिकेशन को इस तरह करें रिकवर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की