लाइव न्यूज़ :

Whatsapp पर नंबर शेयर किए बिना कर सकते हैं किसी से भी चैट, जानिए क्या है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 21, 2018 13:26 IST

यहां दिए गए ट्रिक के जरिए अपना असली नंबर बताए बिना आप किसी से भी चैट कर सकते हैं।

Open in App

आपके स्मार्टफोन के सबसे खास ऐप्स में से एक व्हाट्सऐप भी है। व्हाट्सऐप में अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना जरुरी होता है। इस नंबर के जरिए ही आप व्हाट्सऐप में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों से जुड़े होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसके जरिए अपना असली नंबर बताए बिना आप किसी से भी चैट कर सकते हैं। चैट करते समय सामने वाले को आपका नंबर तो दिखाई देगा लेकिन वो नंबर आपका नहीं होगा।

नंबर बताए बिना इस तरह करें चैट

स्टेप 1- इसके लिए आपको अपने फोन में एक ऐप को इंस्टॉल करना होगा। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएं और Primo ऐप को सर्च करें। अब इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें और साइन बटन पर क्लिक कर अपना अकाउंट बनाएं।

स्टेप 2- इसके बाद, आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। मोबाइल नंबर देने के बाद आपको 6 अंको का एक वेरिफिकेशन कोड मिलेगा जिससे आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई होगा।

स्टेप 3- नंबर वेरिफाई होने के बाद आपको अपना नाम, यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा और कुछ दूसरी जानकारियां भी देनी होंगी।

स्टेप 4- साइन इन करने के बाद, आपके ईमेल आईडी को वेरिफाई करने के लिए मेल आएगा। ईमेल आईडी वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आप ऐप पर रिडायरेक्ट हो पाएंगे।

स्टेप 5- ऐप में साइन इन होने की प्रक्रिया के बाद, अपने प्रोफाइल में जाएं और Primo US Phone Number ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 6- इन सभी प्रोसेस के बाद आपसे पैकेज को खरीदने को कहा जाएगा। उसमें से फ्री टायल ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

स्टेप 7- इसके बाद आपको एक US Number मिलेगा जिसका इस्तेमाल आप अपने व्हाट्सऐप पर कर सकते हैं।

स्टेप 8- अब इस नए नंबर से व्हाट्सऐप पर एक नया अकाउंट बनाएं और अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए 'Call Me' ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको कॉल के जरिए एक नया कोड दिया मिलेगा। कोड को एंटर कर अपना अकाउंट वेरिफाई करें।

स्टेप 9- अब आप किसी भी नए नाम और प्रोफाइल पिक्चर से नया अकाउंट बना सकते हैं।

स्टेप 10- इस पूरे प्रोसेसे के बाद, आप जिसे चाहें मैसेज कर सकते हैं और आपका नंबर उसे नहीं दिखाई देगा।

इस तरह आप अपने किसी भी दोस्त या रिश्तेदारों को अपना नंबर बिना शेयर किए मैसेज कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सस्मार्टफोनमोबाइलऐपगूगल प्ले स्टोरटिप्स एंड ट्रिक्सटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की