लाइव न्यूज़ :

Honor 7S स्मार्टफोन की भारत में पहली सेल आज, कम कीमत में मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 14, 2018 14:09 IST

Honor 7S First Flash Sale Today in India: इस स्मार्टफोन को बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी इस फोन में फेस अनलॉक फीचर और फुल व्यू डिस्प्ले जैसे फीचर्स को शामिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनर 7एस को Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगाHonor 7S आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगाHonor 7S के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

नई दिल्ली, 14 सितंबर: हुआवे के सब ब्रांड ऑनर ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Honor 7S को पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में पेश किया था। आज ऑनर 7एस को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट hihonor.com पर दोपहर 12 बजे होगी। इस स्मार्टफोन को बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी इस फोन में फेस अनलॉक फीचर और फुल व्यू डिस्प्ले जैसे फीचर्स को शामिल किया है।

Honor 7S की भारत में कीमत और ऑफर्स

भारतीय बाजार में ऑनर 7एस की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 7S ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

ऑनर पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो Honor 7S खरीदने पर यूजर्स को पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर न्यूनतम 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक के साथ 50 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। वहीं, अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर है तो इस स्मार्टफोन को खरीदने पर एक्स्ट्रा 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Honor 7S के स्पेसिफिकेशन

ऑनर 7एस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) टीएफटी फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अर्पचर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है, इसका अर्पचर एफ/2.2 है। इसका अलावा हॉनर 7एस में आपको फेस अनलॉकफीचर भी मिलेगा। Honor 7S में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। इसका लंबाई-चौड़ाई 146.5x70.9x8.3 मिलीमीटर है। ड्यूल सिम (नैनो) हॉनर 7एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।

टॅग्स :हॉनरहुआवेफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल