लाइव न्यूज़ :

ट्विटर द्वारा निकाले गए कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, देसी कंपनी कू ने नौकरी देने का किया एलान, कही यह बात

By आजाद खान | Updated: November 19, 2022 13:17 IST

आपको बता दें कि तीन साल पहले देसी माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म कू लॉन्च हुआ था। ऐसे में बहुत जल्द इस प्लेटफॉर्म ने ग्रोथ किया है और अब तक इसके पांच करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर द्वारा निकाले गए कर्मचारियों की मदद के लिए देसी माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म कू सामने आया है। कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने ट्विटर द्वारा निकाले गए कर्मचारियों को नौकरी देने की बात कही है। दावा किया जरा है कि ट्विटर ने तकरीबन 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्‍क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) के नए मालिक बनने के बाद कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी ने कम से कम अपनी कर्मचारियों की संख्या को आधी कर दी है। 

ट्विटर द्वारा किए गए छंटनी का असर भारतीय कर्मचारियों पर भी पड़ा है और भारी संख्या में यहां काम करने वाले लोगों की नौकरी गई है। ऐसे में ट्विटर द्वारा बेरोजगार हुए लोगों को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) ने अपने यहां नौकरी देने के संकेत दिए है। 

क्या कहा कू के फाउंजर ने

ट्विटर द्वारा भारी संख्या में कर्मचारियों को निकालने के बाद कू के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने एक ट्वीट किया है। मयंक ने ट्वीट कर कहा है उनकी कंपनी ने ट्विटर द्वारा निकाले गए कर्मचारियों को अपनी कंपनी में भर्ती के लिए योजना बनाई है। 

उन्होंने लिखा है, "#RIPTwitter। हम ट्विटर के कुछ पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखेंगे, क्योंकि हम विस्तार करते रहेंगे और अपने बड़े अगले दौर की तरफ जाएंगे। उन्‍होंने पूर्व ट्विटर कर्मचारियों के लिए लिखा कि वो वहां काम करना डिजर्व करते हैं, जहां उनकी प्रतिभा को महत्व दिया जाता है।"

क्या है माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू, ट्विटर ने कितने लोगों को निकाला काम से

आपको बता दें कि कू को लॉन्च हुए केवल तीन साल ही हुए है और इस एप ने खुद को देसी माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बनाई है। लॉन्च से लेकर अब तक इस एप को पांच करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। 

यह एप कोरोने के समय लॉन्च हुआ था जिसने क्षेत्रीय भाषाओं में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है और देश में ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी बनकर सामने आया है। वहीं अगर बात करें ट्विटर का तो कंपनी ने हाल फिलहाल में भारी छंटनी की है जिससे यह कहा जा रहा है कि इससे भारी मात्रा में भारतीय कर्मचारियों पर भी असर पड़ा है। 

बताया जा रहा है कि करीब 3700 लोगों को ट्विटर ने ईमेल कर कंपनी से बाहर निकाला है। यही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि एलन मस्क ने काम करने के तरीकों में भी कई बेड़े बदलाव किए है और कई कड़े नियम बनाए है। 

टॅग्स :टेक्नोट्विटरनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की