लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए EC ने लॉन्च किया वोटर हेल्पलाइन ऐप, पाएं रियल टाइम अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2019 02:57 IST

Lok Sabha Election Results 2019: वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline app) को जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था, इसके जरिए नए वोटर रजिस्ट्रेशन और शिकायत के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट किए जा सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के मुताबिक इस ऐप को अबतक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। चुनाव आयोग ने इससे पहले चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट ऐप पेश किया था। लोकसभा चुनाव-2019 के बारे में ही नहीं इस ऐप से आप 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Lok Sabha Election Results 2019: लोकसभा चुनाव-2019 की वोटिंग के बाद आज ये फैसला हो जाएगा कि किसकी सरकार बनने जा रही है। देश भर में 542 सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच वोटिंग हुई। आज आने वाले नतीजे साफ कर देंगे कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। ऐसे में चुनाव आयोग ने चुनाव नतीजों की आपको पल-पल की जानकारी देने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। चुनाव आयोग ने मोबाइल ऐप वोटर हेल्पलाइन (Voter Helpline app)  लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आप देशभर के रुझान को रियलटाइम में जान सकेंगे। 

चुनाव आयोग ने इससे पहले चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट ऐप पेश किया था। वोटर हेल्पलाइन ऐप ऐंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए है। जानकारी के मुताबिक इस ऐप को अबतक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। ऐप को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

लोकसभा चुनाव-2019 के बारे में ही नहीं इस ऐप से आप 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप को जनवरी 2019 में लॉन्च किया गया था, इसके जरिए नए वोटर रजिस्ट्रेशन और शिकायत के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की प्रवक्ता की ओर से भी इस ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी गई है और लिखा गया है कि सही चुनाव नतीजों के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करें।

गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से अलर्ट रहने को कहा

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा की आशंका के मद्देनजर बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया । मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव- 2019 के मतदान

लोकसभा चुनाव-2019 सात चरणों में हुए। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले गए तो वहीं, 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग हुई। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर मतदान हुए। एग्जिट पोल के बाद एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा लगाई जा रही है लेकिन विपक्ष ने भी तेवर ढिले नहीं किये हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएंड्रॉयड ऐप्सचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की