लाइव न्यूज़ :

सीसीआई ने रिलायंस जिओ को टावर कारोबार बेचने की मंजूरी दी, कनाडा की कंपनी सहित इन निवेशकों को होगा बड़ा फायदा

By भाषा | Updated: January 20, 2020 19:43 IST

सीसीआई ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि उसने प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दे दी है। इस सौदे में रिलायंस जिओ इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड के परोक्ष नियंत्रण का जारविस द्वारा अधिग्रहण किया जाना शामिल है।

Open in App

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रिलायंस जिओ को दूरसंचार टावर कारोबार कनाडा की कंपनी ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी तथा अन्य निवेशकों को बेचने की मंजूरी दे दी है। अन्य निवेशकों में ब्रिटिश कोलंबिया इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन तथा जीआईसी इंफ्रा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की अनुषंगियां एनाहेरा इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और वैल्कायरी इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

सीसीआई ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि उसने प्रस्तावित सौदे को मंजूरी दे दी है। इस सौदे में रिलायंस जिओ इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड के परोक्ष नियंत्रण का जारविस द्वारा अधिग्रहण किया जाना शामिल है।

इस सौदे को अभी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिलनी शेष है। यह किसी भारतीय बुनियादी संरचना न्यास में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की