लाइव न्यूज़ :

केबल/डीटीएच आपरेटर योजना बदलने के दौर उपभोक्ताओं से वर्तमान दर से ज्यादा नहीं वसूल सकते : ट्राई

By भाषा | Updated: February 14, 2019 12:24 IST

ट्राई ने कहा कि डीटीएच एव‍ं केबल सेवा प्रदाता किसी भी उपभोक्ता से ‘सर्वाधिक उपयुक्त योजना’ के तहत उनके सामान्य मासिक बिल से अधिक राशि नहीं वसूल सकते हैं। नियामक ने साथ ही आगाह किया कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को कहा कि डीटीएच एव‍ं केबल सेवा प्रदाता किसी भी उपभोक्ता से ‘सर्वाधिक उपयुक्त योजना’ के तहत उनके सामान्य मासिक बिल से अधिक राशि नहीं वसूल सकते हैं। नियामक ने साथ ही आगाह किया कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्राई के सचिव एस के गुप्ता ने कहा , “ट्राई ने वितरण मंच परिचालकों (डीपीओ) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे सर्वाधिक उपयुक्त योजना के तहत उपभोक्ताओं से उनकी मौजूदा योजना से अधिक राशि नहीं ले सकते।” गुप्ता ने कहा कि ट्राई स्थिति पर को बराबर देख रही है।उपभोक्ताओं ने कोई शिकायत की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

cable-oprater

उन्होंने कहा, “ट्राई ने डीपीओ को उन ग्राहकों को सबसे उपयुक्त योजना पेश करने को कहा है जिन्होंने अभी तक चैनलों के विकल्प खुद नहीं चुने हैं।ऐसा उपभोक्ताओं की हितों की रक्षा और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए किया गया है।” 

नियामक ने चैनलों का चुनाव करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च, 2019 तक कर दिया है। ट्राई ने कहा कि उपभोक्ताओं के इस्तेमाल के तरीके और भाषा के आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त योजना को डिजाइन किया जाना चाहिए।

टॅग्स :ट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की