लाइव न्यूज़ :

BSNL लाया धमाकेदार ऑफर, ग्राहकों को हर 5 मिनट की कॉल पर मिलेंगे 6 पैसे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 1, 2019 11:54 IST

BSNL cashback offer: बीएसएनल अपने कस्टमर्स के लिए एक अनोखा ऑफर लाई है, जिसके तहत 5 मिनट के वाइस कॉल के लिए मिलेंगे 6 पैसे

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनल अपने कस्टमर्स को हर मिनट की कॉल के लिए देगा 6 पैसेजियो ने हाल ही में दूसरे नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल के लिए लगाया था 6 पैसे/मिनट का चार्ज

रिलायंस जियो के अन्य नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसे/मिनट चार्ज करने के ऐलान के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) अपने यूजर्स को हर 5 मिनट की वाइस कॉल पर 6 पैसे का कैशबैक देगा। 

टेलिकॉम इंडस्ट्री में अपने तरह के इस पहले कदम के तहत बीएसएनएल, हर 5 मिनट की वाइस कॉल के लिए अपने उपभोक्ताओं के खाते में 6 पैसे क्रेडिट करेगा। 

बीएसएनएल की ये योजना उसके वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी।

सरकार के स्वामित्व वाले बीएसएनएल का ये कदम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक बेहतरीन योजना के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने हाल ही में घाटे में चल रही बीएसएनल और एमटीएनल को उबारने के लिए पैकेज की घोषणा की है।  

जियो के कस्टमर्स को अपनी ओर खींचेगा बीएसएनल!

हाल ही में जियो द्वारा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज वसूलने के ऐलान के बाद उसके कस्टमर्स में नाराजगी देखने को मिली थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो के कई पोस्टपेट कस्टमर्स ने 6 पैस/मिनट आईयूसी चार्ज लगाए जाने के बाद दूसरे ऑपरेटर्स के साथ चले गए हैं। लेकिन अब बीएसएनएल 6 पैसे/मिनट के कैशबैक ऑफर से इन कस्टमर्स को अपनी ओर खींच सकता है।    बीएसएनल के सीएफए डायरेक्टर विवेक बंजाल ने कहा, 'डिजिटल अनुभव के युग में, जहां उपभोक्ता वाइस और डेटा सेवाओं में उच्च स्तर की तलाश में हैं, हम कस्टमर्स को अपने अपग्रेडेड नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क के साथ जोड़ना चाहते हैं।'

टॅग्स :बीएसएनएलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की