लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किए 3 नए प्लान्स, यूजर्स को मिलेगा 20 GB डेटा रोज और अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 4, 2018 12:53 IST

BSNL ने Data Ka Sixer नाम से तीन पैक पेश किए हैं। यूजर्स को इन तीनों प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने तीन नए पैक्स में 675 रुपये, 845 रुपये और 1199 रुपये के प्लान्स बाजार में उतारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL ने Data Ka Sixer नाम से तीन पैक पेश किए हैंतीनों प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं मिलेंगीतीन नए पैक्स में 675 रुपये, 845 रुपये और 1199 रुपये के प्लान्स लॉन्च किए हैं

जियो के बाजार में आने से सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए कई नए ऑफर्स पेश किए हैं। इस कड़ी टक्कर में सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने अपने बॉडब्रैंड यूजर्स के लिए तीन नए पैक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन पैक्स को Data Ka Sixer नाम से पेश किया है। यूजर्स को इन तीनों प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

बता दें कि कंपनी ने तीन नए पैक्स में 675 रुपये, 845 रुपये और 1199 रुपये के प्लान्स बाजार में उतारे हैं। आइए इन प्लान्स के बारे में जानते हैं...

675 रुपये वाले प्लान

कंपनी के 675 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर को रोजाना 5 जीबी हाई स्पीड दिया जाता है। यानी यूजर को महीने में कुल 150 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। प्लान में डेटा स्पीड 10 एमबीपीएस की रहेगी। इंटरनेट के साथत प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

845 रुपये वाले प्लान

कंपनी के दूसरे प्लान 845 रुपये वाले पैक में यूजर्स कुल 300 जीबी डेटा मिलता है। यह प्रतिदिन 10 जीबी डेटा के हिसाब से मिलता है। इसमें भी इंटरनेट स्पीड 10 एमबीपीएस रहती है।

1,199 रुपये वाले प्लान

वहीं इसके तीसरे प्लान 1,199 रुपये वाले पैक के तहत यूजर को रोजाना 20 जीबी डेटा दिया जाएगा। 20 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 600 जीबी डेटा मिलता है। दोनों पैक्स में फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

टॅग्स :बीएसएनएलरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की