लाइव न्यूज़ :

5G की टेस्टिंग फरवरी से होगी शुरू, डिजिटल क्षेत्र में सभी के लिए पैदा होंगे नए अवसर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 19, 2019 12:36 IST

सुंदरराजन ने यहां आईएएमएआई भारत डिजिटल सम्मेलन में कहा, ‘‘यह (5जी) एक अन्य आमूल-चूल परिवर्तन है जो होने वाला है।’’

Open in App

नई दिल्ली, 19 जनवरी: दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि देश में 5जी सेवाओं के आगमन से प्रौद्योगिकी में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा और डिजिटल क्षेत्र में हर किसी को अधिक अवसर मिलेंगे। देश में 5G सेवाओं का परीक्षण अगले महीने से शुरू होने का अनुमान है।

सुंदरराजन ने यहां आईएएमएआई भारत डिजिटल सम्मेलन में कहा, ‘‘यह (5जी) एक अन्य आमूल-चूल परिवर्तन है जो होने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि भले ही 5जी का मतलब एक हजार गुणा अधिक तेज इंटरनेट नहीं हो लेकिन इससे काफी तेज गति वाला और कम विलंब वाला ब्राडबैंड सुनिश्चित होगा।

5g-wireless-mobile-data

उन्होंने कहा, ‘‘लोग अगले बड़े आमूल-चूल परिवर्तन के लिये तैयार हो रहे हैं जो आने ही वाला है। इससे डिजिटल क्षेत्र में काम कर रहे हर किसी के लिये अधिक अवसर खुलेंगे।’’ सरकार इस साल के उत्तरार्द्ध में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की योजना बना रही है।

भारतीय दूरसंचार नियमन प्राधिकरण (ट्राई) ने 8,644 मेगाहर्टज की दूरसंचार फ्रिक्वेंसी की नीलामी किये जाने की सिफारिश की है। इसमें 5जी सेवाओं की फ्रिक्वेंसी भी शामिल है। इनके लिये कुछ आधार मूल्य 4.9 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है।

टॅग्स :5जी नेटवर्कडिजिटल इंडियाटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारजन्म के बाद डिजिटल जनगणना खुद ही अपडेट और मृत्यु होगी तो नाम खुद ही डाटा से डिलीट?

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की