लाइव न्यूज़ :

Good Friday 2023: कब है गुड फ्राइडे? जानिए क्या है इसका इतिहास

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 3, 2023 16:13 IST

गुड फ्राइडे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करता है और ईसाइयों का मानना ​​है कि अपनी मृत्यु के माध्यम से ईसा मसीह ने दुनिया के पापों को अपने ऊपर ले लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देगुड फ्राइडे ईसाइयों के बीच एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।इस साल गुड फ्राइडे 7 अप्रैल 2023 को है।ईसाईयों का मानना ​​है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

नई दिल्ली: गुड फ्राइडे ईसाइयों के बीच एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह दिन मौंडी गुरुवार और ईस्टर रविवार के बीच मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 7 अप्रैल 2023 को है। ईसाईयों का मानना ​​है कि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसे होली फ्राइडे और ईस्टर फ्राइडे जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है।

ईस्टर और गुड फ्राइडे का दिन चंद्र चक्र के साथ-साथ फसह के यहूदी त्योहार के समय से निर्धारित होता है, जो ईसा मसीह के क्रूस और पुनरुत्थान की बाइबिल कहानी पर आधारित है। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुड फ्राइडे में 'गुड' शब्द पवित्र शब्द से आया है और फ्राइडे वह दिन है जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। 

गुड फ्राइडे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करता है और ईसाइयों का मानना ​​है कि अपनी मृत्यु के माध्यम से ईसा मसीह ने दुनिया के पापों को अपने ऊपर ले लिया। 

गुड फ्राइडे का इतिहास क्या है?

गुड फ्राइडे उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि ईसा मसीह के लिए शोक का दिन है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह ने मानवता के पापों के लिए दुख सहा और अपनी जान दी। उन्हें एक बड़े लकड़ी के क्रॉस पर बांधा गया था, जिसमें उनकी हथेलियों और पैरों में कीलें ठोंक दी गई थीं और ईसा मसीह की यह आकृति पूजा का एक पवित्र प्रतीक बन गई है। 

इस घटना के बावजूद "गुड फ्राइडे" शब्द को "भगवान का शुक्रवार" कहा जाता है और लोग इस दिन अपने दर्द और पीड़ा से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :गुड फ्राइडे
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतGood Friday 2025: पीएम मोदी ने 'गुड फ्राइडे' को बताया करुणा और दया का दिन, देशवासियों को दिया ये संदेश

पूजा पाठGood Friday: गुड फ्राइडे का क्या है इतिहास, यीशु को क्यों और किसने सूली पर चढ़ाया, जानिए

पूजा पाठEaster का रंग-बिरेंगे Egg से क्या है कनेक्शन? इस देश ने शुरू की थी ये परंपरा

पूजा पाठEaster Sunday 2020: जानिए Easter Sunday का इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा