लाइव न्यूज़ :

Venus Transit: शुक्र आज रात बदलेंगे अपनी राशि, जानिए आप पर क्या होगा असर, इन चार राशियों की बदलेगी किस्मत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 11:54 IST

Venus Transit: शुक्र आज देर रात अपनी राशि बदल रहे हैं। पंचांग के अनुसार वे रात 1 बजे के बाद मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर नजर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्र आज देर रात मीन से निकलकर मेष राशि में करेंगे प्रवेश मेष, तुला सहित कुंभ और मीन राशि पर नजर आयेगा ज्यादा असर

Venus Transit: शुक्र का राशि परिवर्तन आज यानी 28 फरवरी की देर रात होने जा रहा है। शुक्र रात 1 बजकर 32 मिनट पर अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। वे अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे और करीब एक महीने यानी मार्च के आखिरी हफ्ते तक इस में रहेंगे। शुक्र को कला, वैभव, सौंदर्य, एश्वर्य और काम वासना का कारक कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को जीवन और उर्जा शक्ति को प्रभावित करने वाला ग्रह माना गया है। इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, जानिए..

Venus Transit: शुक्र के राशि परिवर्तन का क्या होगा असर?

मेष: शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश हो रहा है। ऐसे में इन जातकों के लिए यह शुभ समय रहने वाला है। आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता के योग हैं।

वृषभ: इस राशि के जातकों को खर्च का अगले कुछ दिनों तक ध्यान रखना होगा। खर्च में वृद्धि से परेशानी हो सकती है। साथ ही ससुराल पक्ष से धन की प्राप्ति संभव है। परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है तो इससे भी राहत मिल सकती है।

मिथुन: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य का उदय होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

कर्क: आपकी छवि में सुधार होगा। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाहन सुख मिलने की उम्मीद है। सुखों में वृद्धि होगी।

सिंह: संतान प्राप्ति के प्रयास में भी सफलता मिलेगी। नई नौकरी खोज रहे हैं तो इस क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिए समय अच्छे रहने वाले है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या: आपकी जेब पर भार बढ़ेगा। खर्च को लेकर संयमित रहने की जरूरत है। दूसरों से विवाद से बचें। खासकर महिलाएं खुद का ज्यादा ध्यान रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

तुला: बिजनेस के लिए आने वाले दिन काफी शुभ हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद भी कर सकते हैं।वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। विवाह में समस्या आ रही है तो अब राहत मिलने के दिन हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक: परिवार में विवाद नहीं हो, इसका प्रयास करें। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। शत्रुओं से विशेष तौर पर सावधान रहें।

धनु: आपके पराक्रम में वृद्धि होने का योग है। अपने कार्यों को जल्द और आसानी से पूरा कर सकेंगे। लव लाइफ भी बेहतर होगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से सुख प्राप्त होगा। 

मकर: घर में शांति का वातावरण होगा। मीडिया या कला क्षेत्र में काम कर रहे जातकों के लिए भी आने वाले दिन शुभ हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। वाहन सुख के योग हैं। गहरे जल से दूर रहें। 

कुंभ: आपके लिए शुक्र का राशि परिवरर्तन शुभ है। भाग्य में वृद्धि के भी योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अधूरे पड़े हुए काम अब पूरे होंगे।

मीन: धन के लिहाज से आपके लिए आने वाले दिन अच्छे नजर आ रहे हैं। आर्थिक तौर पर फायदे के लिए तैयार रहें। अगर कहीं धन निवेश करते हैं तो भी मुनाफे का योग है। खर्च कुछ जरूर बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रआज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स