लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips For Bedroom: नई-नई हुई है शादी तो बेडरूम सजाते समय ध्यान में रखें ये 5 बातें...

By मेघना वर्मा | Updated: November 20, 2019 07:35 IST

बेडरूम के वास्तु का खुशहाल जीवन से काफी गहरा संबध है। वास्तु के कुछ टिप्स बेडरूम में आने वाली नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तुशास्त्र के हिसाब से बेडरूम को सजाने से पति-पत्नी के रिश्ते में और निखार आता है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर साजकर आप नेगेटिव एनर्जी को दूर भगा सकते हैं।

देवउठनी एकादशी के बाद देशभर में सभी शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। कई लोगों की इस साल नयी शादियां भी हो गई है। शादी के बाद हर कपल अपने बेडरूम को बेहद खूबसूरत और आरामदायक बनाना चाहता है। वहीं वास्तु के हिसाब से शादी के बाद बेडरूम की साज-सज्जा में कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

बेडरूम के वास्तु का खुशहाल जीवन से काफी गहरा संबध है। वास्तु के कुछ टिप्स बेडरूम में आने वाली नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है। आज भी जानिए कौन से हैं वो वास्तु के टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी मैरिड लाइफ को सुखी रख सकते हैं।

बेडरूम सजाते समय ध्यान में रखें ये बातें

1. बेडरूम की दीवारों का रंग हमेशा हल्का होना चाहिए। भूलकर भी इन्हें गाढ़े या चटख रंगों से ना रंगवायें। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच तनाव बढ़ने की आशंका होती है। बेहतर होगा दीवारों पर हल्के रंगों के इस्तेमाल के साथ पर्दे पर गहरे रंग चुनें।

2. वास्तुशास्त्र के अनुसार मैरिड लाइफ में प्यार और तालमेल के लिए पत्नी को पति को बायीं ओर रखना चाहिए। बताया जाता है कि पत्नी, पति का बांया अंग मानी जाती है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। 

3. यौन जीवन में खुशहाली के लिए दक्षिण-पूर्व की दिशा में बेडरूम होना चाहिए। इस दिशा को शुक्र ग्रह से प्रभावित माना जाता है। इसी दिशा में अग्नि का वास भी होता है। इसलिए इस दिशा में रहने से आपकी मैरिड लाइफ सही होती है। 

4. आपके बेडरूम में अगर ड्रेसिंग टेबल हो या मिरर लगा हो तो वो कभी भी बेड के ठीक सामने नहीं होना चाहिए। अगर आपका कमरा छोटा हो तो शीशे को हटाना पॉसिबल ना हो तो सोते समय उस शीशे पर कोई कपड़ा डालकर उसे पूरा ढक दें।

5. बेडरूम में किसी भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही अपने बेडरूम की वॉल में कोई भी ऐसी तस्वीर ना लगाएं जिसमें कोई रो रहा हो या किसी भी तरह से कोई उदास हो। ऐसी तस्वीर लगाना आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकता है। 

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्ररिलेशनशिप टिप्सधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल