लाइव न्यूज़ :

Varanasi: काशी में कान्हा ने किया कालिया नाग का मान मर्दन, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 17, 2023 18:52 IST

काशी में आज 'नाग नथैया' हुई, सदियों से निभाई जा रही इस परंपरा में कृष्ण और कालिया नाग की लीला को दर्शाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकाशी में आज 'नाग नथैया' हुई, जिसमे कृष्ण और कालिया नाग की लीला को दर्शाया जाता हैपौराणिक कथा के अनुसार 'कालिया मान मर्दन' को काशीवासी हर साल पूरे हर्षोउल्लास से मनाते हैंइस मौके पर काशी वृंदावन बिहारी लाल की जय और हर-हर महादेव के जयघोष गूंज उठी

वाराणसी: भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी ने आज भी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को निभाकर देश और दुनिया से जुटे हजारों सैलानियों को आश्चर्यचकित कर दिया। जी हां, काशी में आज 'नाग नथैया' हुई। काशी में सदियों से निभाई जा रही इस परंपरा में कृष्ण और कालिया नाग की लीला को दर्शाया जाता है।

ये वही लीला है जिसे हमारे पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान कृष्ण ने विषधर नाग कालिया का मान-मर्दन करने के लिए उफनी यमुना में उसे नाथकर उसके मस्तक पर नृत्य किया था।

काशी में हर साल की तरह इस साल भी उसी पौराणिक कथा को काशीवासियों ने पूरे हर्षोउल्लास के मनाया। लेकिन यहां बस फर्क एक ही था कि काशी के कान्हा ने यमुना की जगह गंगा में कालिया नाग को नाथने का काम किया।

काशी के तुलसीघाट पर सैकड़ों साल से मनायी जाने वाली इस ‘नाग नथैया’ लीला को जब जीवंत किया गया तो हजारों सैलानियों की भीड़ मंत्रमुग्ध होकर सारा दृश्य देख रही थी। इस दौरान गंगा किनारे आस्था और विश्वास के अटूट संगम का नजारा देखने को मिला। काशी में ऐसा लगा मानो गंगा कुछ समय के लिए यमुना में बदल गई हों और उसके बाद गंगा की आंचल में दोहराई गई हजारों वर्ष पुरानी वृंदावन की लीला।

तुलसी घट पर आयोजित इस लीला में दिखाया गया कि घाट पर खेलते-खेलते कृष्ण ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। काफी देर बाद जब वो निकले तो कालिया नाग के फन पर सवार थे और उसे नाथकर उसका मर्दन कर रहे थे। पूरा घाट कान्हा के कदम के पेड़ से छलांग लगाते ही वृंदावन बिहारी लाल की जय और हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा।

काशी में ‘नाग नथैया’ की इस परंपरा की शुरूआत अखाड़ा गोस्वामी तुलसीघाट की ओर से लगभग साढ़े चार सौ साल पहले हुई थी। कहा जाता है कि इसकी शुरुआत स्वयं गोस्वामी तुलसीदास ने की थी।

टॅग्स :Kashiभगवान कृष्णLord Krishna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग