लाइव न्यूज़ :

अगर आपको भी नहीं याद है पितरों के श्राद्ध का दिन, तो करें बस ये 1 उपाय

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2018 08:48 IST

आप अपने पितरों के लिए प्रतिदिन कुछ मीठा और दूध जरूर निकालें।

Open in App

25 सितंबर से हिन्दू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पितृ पक्ष प्रारम्भ हो गया है। अपने पितरों को याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए इस दौरान लोग श्राद्ध करते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सही दिन पर अपने पितरों को श्राद्ध करते हैं मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपने पितरों के श्राद्ध का दिन नहीं पता होता। ऐसे में ये सबसे बड़ी समस्या होती है कि अपने पितरों का श्राद्ध कब करें। आज हम आपको ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी सहायता से आप अपने उन पितरों का श्राद्ध भी कर सकते हैं जिनकी श्राद्ध की तिथि आपको पता ना हो। 

बस ये एक उपाय है कारगर

अगर आपको अपने पितरों की तिथि याद ना हो तो आप पितृ विसर्जनी अमावस्या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं। माना जाता है कि इस अमावस्या को ज्ञात और अज्ञात सभी पितरों का तर्पण किया जा सकता है। मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि इस श्राद्ध में भोजनांश या मिठाई 16 अंशों में निकाली जाती है। मान्यता है कि इससे पितरों की तृप्ति हो जाती है।

 

जिन लोगों को अपने पितरों की तिथि याद नहीं होती वह अपने पितरों का प्रतिदिन तर्पण कर सकते हैं। अपने पूर्वजों के तर्पण के लिए ये जरूरी नहीं होता की आपको तिथि याद ही हो। बस एक पात्र में कच्चा दूध, कुश और जल के साथ पुष्प लेकर दाएं हाथ के अंगूठे को धरती की तरफ कर लें और जल का तर्पण करें। 

आप अपने पितरों के लिए प्रतिदिन कुछ मीठा और दूध जरूर निकालें। इसे कौवे, गाय, कुत्ते या चीटियों को खिला दें। इससे भी आप पर अपने पितरों का आशिर्वाद बना रहेगा। 

टॅग्स :पितृपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

कारोबारGST New Rate: रहिए तैयार, केवल 15 दिन में घटेगा दाम?, हर घर की जरूरत, दिनचर्चा में प्रयोग, त्योहार से पहले मीडिल क्लास की जेब...

पूजा पाठPitru Paksha 2025: आज से शुरु हो रहा पितृ पक्ष, जानें पितरों के श्राद्ध का सही नियम और सबकुछ

भारतRohtas Road Accident: राजस्थान से गया जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन की मौत; 15 घायल

पूजा पाठSarva Pitru Amavasya 2024 Date: कब है सर्व पितृ अमावस्या? कैसे करें पितृ विसर्जन, जानें विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य