लाइव न्यूज़ :

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर विवादित बयान देने वाले टीवी एंकर बुरे फंसे, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

By गुणातीत ओझा | Updated: June 18, 2020 12:59 IST

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर विवादित टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। टीवी एंक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है, एंकर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि मांग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर विवादित टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।टीवी एंक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है, एंकर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि मांग की जा रही है।

khwaja moinuddin chishti: सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर टीवी एंकर द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर सोशल मीडिया गरमाया हुआ है। लोग एंकर के खिलाफ प्रतिक्रियाओं की ढेर लगा दिए हैं। मामले में ताजा अपडेट यह है कि अब एंकर के खिलाफ कानून कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है। एंकर के खिलाफ शिकायत मिलने पर अजमेर पुलिस उनके खिलाफ रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर चुकी है। अब अन्य राज्यों में भी एंकर के खिलाफ विरोध की आवाज उठ रही है। बता दें कि एंकर अपनी गलती पर माफी मांग चुके हैं।  

जानें पूरा मामला

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक टेलीविजन न्यूज एंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चिश्ती की दरगाह के एक खादिम ने अजमेर के दरगाह थाने में मंगलवार रात शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद न्यूज18 इंडिया के पत्रकार अमिश देवगन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। खादिम सैयद सरवर चिश्ती के अनुसार, ‘‘वह पत्रकार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक एजेंडा चला रहे हैं। सूफी संत की दरगाह पर न केवल मुसलमान आते हैं, बल्कि सभी धर्मों के लोग यहां आते हैं। उनकी टिप्पणियों से सभी की भावनाओं को ठेस पहुंची है।'’

एंकर ने मांगी माफी

पत्रकार ने बाद में हालांकि ट्विटर पर माफी मांगी। इसमें उन्होंने कहा है,'‘टीवी पर अपनी एक बहस में मैंने गलती से चिश्ती का 'खिलजी' के रूप में उल्लेख कर दिया। मैं ईमानदारी से इस गंभीर त्रुटि के लिए माफी मांगता हूं। मैं तो खुद उनकी दरगाह पर गया हूं और आशीर्वाद मांगा है। मैं गलती के लिये माफी मांगता हूं।’' पत्रकार के अनुसार,'‘हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती में मेरी पूरी आस्था है।'’

एंकर के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

दरगाह थानाधिकारी हेम राज ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने, धार्मिक विश्वास का अपमान करने आदि अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार देवगन के खिलाफ एक अलग से शिकायत अजमेर पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है। शिकायत दर्ज करवाने वाले मुज्जफर भारती ने बताया कि पत्रकार देवगन, अपनी टीम के सदस्यों के साथ समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक मुद्दों पर भ्रामक और आपत्तिजनक बहस करके देश में दंगे भड़काने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ख्वाजा चिश्ती की दरगाह भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है और दुनिया भर के विभिन्न धर्मों के करोड़ों लोगों का धार्मिक गुरू में गहरा प्रेम और विश्वास है।’’

एडवोकेट फारुख खान कर रहे कानूनी कार्यवाही की तैयारी

इस क्रम में डॉक्टर फारुख खान एडवोकेट ने ट्वीट कर कहा कि अब इस येलो जर्नलिज्म के फेलो अमीश देवगन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए तैयारी कर रहा हूं। आपको बता दे यह वहीं डॉक्टर फारुख खान ने जिन्होंने हाल ही में टीवी एंकर दीपक चौरसिया को लीगल नोटिस भेजा था जिसके बाद दीपक चौरसिया ने ट्वीट कर माफी भी मांगी थी। न्यूज नेशन के एंकर दीपक चौरसिया ने हाल ही में हुए केरल हथिनी हत्याकांड के आरोपीयो को मुस्लिम समुदाय से जोड़ा था लेकिन बाद में वह दावा फर्जी साबित हुआ और माफी भी मांगनी पड़ी।

 

टॅग्स :अजमेरधार्मिक खबरेंराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग