Tulsi Vivah 2019: कब है तुलसी विवाह? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Published: November 1, 2019 09:27 AM2019-11-01T09:27:58+5:302019-11-01T09:27:58+5:30

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देवी तुलसी की शालीग्राम देवता से पूजा करवाई जाती है।

Tulsi Vivah 2019: know the date, time shubh muhurt and puja vidhi or significance | Tulsi Vivah 2019: कब है तुलसी विवाह? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tulsi Vivah 2019: कब है तुलसी विवाह? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Highlightsतुलसी विवाह को हमारे हिन्दू शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता है।

हिन्दू धर्म में तुलसी को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। कहते हैं जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां कभी किसी तरह का क्लेष नहीं होता। सिर्फ यही नहीं जिस घर में तुलसी रहती हैं उस घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है। वहीं कार्तिक माह में तुलसी विवाह को भी हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म के अनुसार तुलसी का विवाह शालिग्राम से करवाया जाता है जो भगवान विष्णु के अवतार बताए जाते हैं।

कब है तुलसी विवाह

तुलसी विवाह 2019 तिथि- 9 नवंबर 2019 तुलसी विवाह 2019 
द्वादशी तिथि प्रारंभ- दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से (8 नवंबर 2019) 
द्वादशी तिथि अंत- दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से (9 नवंबर 2019)

तुलसी विवाह का महत्व

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन देवी तुलसी की शालीग्राम देवता से पूजा करवाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद पूरी करके उठते हैं। और इसी दिन से सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। हिन्दू धर्म में प्रत्येक घर में तुलसी विवाह को महत्व दिया जाता है। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता है।

तुलसी पूजन की विधि

1. तुलसी विवाह वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर दैनिक कार्य कर साफ वस्त्र धारण करें।
2. तुलसी विवाह वाले दिन तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाएं।
3. इसके बाद तुलसी का जितना श्रृंगार कर सकें करें।
4. इसके बाद शालिग्राम को स्थापित करें और विधिवत पंडित जी से उनका विवाह करवाएं।
5. तुलसी विवाह के बाद तुलसी और शालिग्राम की सात परिक्रमा करें और तुलसी जी की आरती गाएं।

English summary :
Dev uthani ekadashi 2019 Tulsi Vivah is also perform in Kartik month shukla paksha in Hinduism. According to Sanatan Dharma, Tulsi vivah take place with Shaligram, who is said to be an incarnation of Lord Vishnu.


Web Title: Tulsi Vivah 2019: know the date, time shubh muhurt and puja vidhi or significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे