लाइव न्यूज़ :

अगर आपके पर्स में भी नहीं टिकता पैसा और लाख कोशिश के बावजूद होता है ज्यादा खर्च तो अभी कर लें ये 7 उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 15:03 IST

हम में से कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि लाख कोशिश के बावजूद पैसा हमारे पास नहीं टिकता और किसी न किसी तरीके से खर्च हो जाता है। जानिए, ऐसी परिस्थिति से बचने के कुछ उपाय...

Open in App
ठळक मुद्देपर्स में पैसे रखने को लेकर भी हैं कुछ खास तरीके जिसका पालन करने से होता है लाभपर्स में कभी भी दवाइयां नहीं रखें, ये अशुभ माना गया है

पैसा आज के जीवन की जरूरत है। अगर अच्छी, अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं चाहिएं तो पैसा जरूरी है। हालांकि, हम में से कई लोगों की शिकायत रहती है लाख कोशिश के बावजूद वे बचत नहीं कर पाते। पैसा कई बार गैरजरूरी वजहों से भी खर्च हो जाता है और पर्स में नहीं टिकता। आपके साथ भी अगर यही परेशानी है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको मदद मिल सकती है। इस उपाय से कुछ पैसे बचेंगे और लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

1. पर्स में पैसे टिके रहें और बचत हो, इसके लिए आप पीली कौड़ियों को अपने पर्स में रख सकते हैं। पीली कौड़ियां महालक्ष्मी की प्रतीक है। इससे धन आपकी ओर आकर्षित होगा। साथ ही देवी लक्ष्मी के पूजन में रखे गोमती चक्र को पूजा के बाद पर्स में रखना शुभ माना जाता है।

2. पर्स में कभी भी दवाइयां नहीं रखें। यह अशुभ माना गया है। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं और दवाइयां रखनी है तो उसे किसी झोले या अपने बैग में रखें।

3. पर्स में कई बार गैरजरूरी चीजें भी रखते हैं। ये बिल्कुल नहीं करें। कोशिश करें आपके पर्स में केवल पैसे ही हों। इसके अलावा किसी भी प्रकार की रसीद, बिल की कॉपी या खर्च दर्शाने वाली चीजें अपने पर्स में नहीं रखें।

4. पर्स में कागजी नोट और सिक्कों को हमेशा अलग-अलग रखें। इन्हें कभी भी साथ नहीं रखें।

5. खाने-पीने की चीजें भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए। हम में कई लोगों की आदत होती है कि हम पान, गुटखा, चॉकलेट आदि अपने पर्स में ही रख लेते हैं। ऐसा नहीं करें। इन चीजों के लिए कोई अलग जगह बनाएं।

6. पर्स में देवी-देवताओं की फोटो रखें। माता लक्ष्मी की तस्वीर भी रख सकते हैं। इनके रोज दर्शन भी करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि रुपये अपने पर्स में मोड़ कर नहीं रखें।

7. अगर आप अपनी जेब में रूमाल रखते हैं तो हमेशा इसे वर्गाकार तरीके से मोड़ कर रखें। इसे और नहीं मोड़े जिससे ये आयताकार जैसा नजर आने लगे। 

टॅग्स :मां लक्ष्मीमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल