लाइव न्यूज़ :

27 जून का राशिफल: मीन राशि के जातकों को पैसे के मामले में रहना होगा सतर्क, जानिए दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 07:26 IST

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है। किसी कारणवश कई योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। मसलन ये व्यवसाय या कहीं यात्रा के लिए जाने से जुड़ा हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे27 जून, 2019 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों पर आज काम का दबावराशिफल: मीन राशि वालों को पैसे निवेश करने की योजना को लेकर रखना होगा ध्यान

मेष 

आज आप उत्साह में होंगे। पिछले कुछ समय से आप जो काम करना चाहते थे, उसकी शुरुआत के लिए यह अच्छा दिन है। आप कई ऐसे दूसरे काम भी करेंगे जो आपको करना शायद नहीं हो, मसलन घर की साफ-सफाई आदि। आप बिजनेस में हैं तो आपके लिए फायदे का योग है। बिजनेस को लेकर किसी नई योजना की भी शुरुआत कर सकते हैं।

वृषभ 

काम का दबाव आज आप पर रहने वाला है। इसके बावजूद आप हर चुनौती के लिए तैयार हैं। किसी लक्ष्य की प्राप्ति की कोशिश आप कई दिनों से कर रहे थे। आज इसमें सफलता मिलेगी। आपकी जेब भी आज ढीली होगी। अपने प्रियजन या करीबियों पर दिल खोलकर पैसे खर्च करेंगे।

मिथुन 

आज आप छोटी-छोटी चिंताओं को छोड़ बड़े लक्ष्य को साधने की योजना पर काम करेंगे। शाम आपकी अच्छी गुजरेगी और आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

कर्क 

आज आपको थोड़ी सतर्कता से कोई भी फैसला लेने की जरूरत है। बेहतर होगा, बीच का रास्ता अपनाएं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो दिन अच्छा रहने वाला है। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। किसी को कई दिनों से प्रेम-प्रस्ताव देने की कोशिश कर रहे हैं पर आज सफल होंगे। आप दिल खोलकर अपनी बात रखेंगे। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। इन दिन का आनंद ले। 

कन्या 

बिजनेस और काम आज आपको थकाने वाले हैं। कई मोर्चो पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें। शाम आपके लिए सुकून और आनंद वाली होगी।

तुला 

आज आप पिछले कई दिनों से जारी किसी काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। आपके लिए दिन उत्साह वाला है। किसी नये व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। दोपहर को आपको अपने किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ आज आप ज्यादातर समय बिताएंगे और कुल मिलाकर एक शानदार दिन आपके सामने है। 

धनु

आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर होगा। अचनाकर आये किसी परिस्थिति की वजह से पैसे खर्च हो सकते हैं। शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मकर

व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर आज आपके लिए शानदार दिन गुजरने वाला है। कोई सरप्राइज मिल सकता है और आप उत्साह में रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

कुंभ

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। किसी कारणवश कई योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। मसलन ये व्यवसाय से या कही यात्रा के लिए जाने से जुड़ा हो सकता है। समय को लेकर आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। सतर्क रहें और धैर्य बनाए रखें।

मीन

आप अगर स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में आज सोच-समझकर फैसला लें। आज नुकसान के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और आप उनके साथ अच्छी शाम व्यतीत करेंगे।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स