लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 08 February 2025: आज मेष, मिथुन कर्क समेत इन 7 राशियों के लिए शुभ दिन, कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2025 04:30 IST

Aaj Ka Rashifal 08 February 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 08 February 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक जिम्मेदारी को समझें। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी को उधार में दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में अच्छे नतीजे पाएंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। यदि आप कोई कठिन कार्य करें तो सावधानी से करें अन्यथा चोटिल होने की संभावना रहेगी। सावधानी से खर्च करें।

कन्या दैनिक राशिफल: आज इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा। निजी जीवन सामान्य रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज का दिन बिजनेस डील आपके पक्ष में आएगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। 

धनु दैनिक राशिफल: आज ध्यान से वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल: आज कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा। शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज खांसी-जुकाम अथवा शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलेंगे।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स