लाइव न्यूज़ :

तिरुपति बालाजी: दस हजार रुपये दान दें, वीआईपी दर्शन टिकट पाएं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 22, 2019 09:25 IST

टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्म रेड्डी ने कहा कि बिना वीआईपी सिफारिश पत्र के कोई भी श्रद्धालु अब ट्रस्ट में 10,000 रुपये का योगदान करके वीआईपी दर्शन टिकट का लाभ उठा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देबिना वीआईपी सिफारिश पत्र के कोई भी श्रद्धालु अब ट्रस्ट में 10,000 रुपये का योगदान करके वीआईपी दर्शन टिकट का लाभ उठा सकता है. वीआईपी दर्शन पत्र सौंपकर श्रद्धालु को अतिरिक्त 500 रुपये का भुगतान करना होगा और इसके बाद श्रद्धालु अगले दिन सुबह दर्शन करने के लिए वीआईपी दर्शन टिकट पा सकेगा.

तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने हाल में गठित टीटीडी संचालित 'श्रीवाणी ट्रस्ट' में दस हजार रुपये का दान देने वाले श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी दर्शन टिकट प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया है.

मंंदिर के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्म रेड्डी ने कहा कि बिना वीआईपी सिफारिश पत्र के कोई भी श्रद्धालु अब ट्रस्ट में 10,000 रुपये का योगदान करके वीआईपी दर्शन टिकट का लाभ उठा सकता है.

उन्होंने कहा कि दान करने के बाद श्रद्धालु को जल्द ही खोले जाने वाले एक काउंटर से वीआईपी दर्शन पत्र जारी किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि टीटीडी ने इस प्रणाली के तहत प्रति परिवार नौ टिकटों की अधिकतम सीमा लागू करने का भी निर्णय लिया है.

अधिकारी ने कहा कि वीआईपी दर्शन पत्र सौंपकर श्रद्धालु को अतिरिक्त 500 रुपये का भुगतान करना होगा और इसके बाद श्रद्धालु अगले दिन सुबह दर्शन करने के लिए वीआईपी दर्शन टिकट पा सकेगा.

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य