सावधान! अगर आपको भी आते हैं इन 7 चीजों के सपने तो हो सकता है बड़ा अपशगुन, देखें पूरी लिस्ट

By मेघना वर्मा | Published: November 18, 2019 03:25 PM2019-11-18T15:25:28+5:302019-11-18T15:25:28+5:30

हिन्दू शास्त्रों में कुछ सपनों का देखा जाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखना अपशगुन माना जाता है।

terrifying dreams you should never ignore, what do dreams mean in hindi | सावधान! अगर आपको भी आते हैं इन 7 चीजों के सपने तो हो सकता है बड़ा अपशगुन, देखें पूरी लिस्ट

सावधान! अगर आपको भी आते हैं इन 7 चीजों के सपने तो हो सकता है बड़ा अपशगुन, देखें पूरी लिस्ट

Highlightsयदि आपको सपनों में कोई सूखे फूलों की माला पहनाता है तो यह काफी अशुभ होता है।अगर आपको सपने में कौआ दिखाई दे तो समझ लीजिये आपके साथ कुछ अशुभ घटना घट सकती है। 

हिन्दू धर्म में सपनों की भी अपनी अलग मान्यता है। सपने में आपने क्या देखा उसका आपकी जिंदगी से क्या कनेक्शन है ये चीजें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। मगर हिन्दू शास्त्रों में कुछ सपनों का देखा जाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखना अपशगुन माना जाता है। 

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो सपने ऐसे हैं जिन्हें देखना बेहद अपशगुन माना जाता है। आप भी देखें सपनों कीपूरी लिस्ट।

1. मुंडन करवाते देखना

सपने में किसी का मुंडन हो रहा हो या आपके बाल झड़ रहे हो। दोनों में से कुछ भी देखना अपशगुन माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा देखने से घर में किसी के मृत्यु का संकेत होता है।

2. दांत टूटते देखना

दांत के टूटने या दांत का किसी भी तरीके का सपना देखना अपशगुन माना जाता है। इससे आपके और आपके परिवार वालों को कुछ हानि हो सकती है।

3. नाखून काटते या टूटते देखना

नाखून टूटने का सपना भी बेहद खराब माना जाता है। कहते हैं अगर आपने नाखून टूटने का सपना देखा है तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है।

4. कौआ

अगर आपको सपने में कौआ दिखाई दे तो समझ लीजिये आपके साथ कुछ अशुभ घटना किसी भी तरह की घट सकती है। 

5. गधे की सवारी

सपनों में यदि आप खुद को गधे की सवारी करते हुए देखते हैं तो यह मृत्यु का सूचक माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपका बुरा समय शुरू हो चुका है।

6. सूखे फूलों की माला

यदि आपको सपनों में कोई सूखे फूलों की माला पहनाता है तो यह काफी अशुभ होता है। सपनों में यह देखना बुरा शगुन माना जाता है।

7. सफेद कपड़ा

सपने में सफेद कपड़ा देखना वियोग का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने देखने के बार आपको काफी सचेत रहने की जरूरत होती है।

Web Title: terrifying dreams you should never ignore, what do dreams mean in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे