लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में गुरु पूर्णिमा पर दस हजार लोगों ने एक साथ किया श्रीमद्भागवत गीता का पाठ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 4, 2023 07:07 IST

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक साथ 10 हजार लोगों ने श्री कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में का पाठ किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के टेक्सास प्रांत में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुआ सामूहिक गीता का पाठ जिसमें एक साथ 10 हजार लोगों ने श्री कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में का पाठ कियाकार्यक्रम में गीता पाठ के वक्त मंच पर लगे स्क्रीन में महाभारत का दृश्य चल रहा था

वॉशिंगटन: गुरु पूर्णिमा  के पावन अवसर पर अमेरिका के टेक्सास प्रांत में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में लगभग दस हजार भक्तों ने एक साथ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया। खबरों के मुताबिक आधुनिकता के पूरोधा कहे जाने वाले पश्चिम के सबसे विकसित देश अमेरिका में इस तरह का यह पहला आयोजन है, जिसमें एक साथ 10 हजार लोग शामिल हुए और श्री कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में का पाठ किया।

खबरों के अनुसार एलन ईस्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में गीता पाठ के वक्त मंच पर लगी बड़ी सी स्कीन पर महाभारत का वह दृश्य दिखाया गया, जिसमें भगवान कृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को अपने विराट स्वरूप का दर्शन देते हैं और कर्म सिद्धांत का ज्ञान देते हैं।

जानकारी के अनुसार अमेरिका में इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन योग संगीता ट्रस्ट अमेरिका और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा किया गया था। जिसमें गीता पाठ के लिए बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही महिलाओं ने भी इस गीता पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम आयोजन के संबंध में एसजीएस गीता फाउंडेशन ने बताया कि अमेरिका में आयोजित हुआ गीता पारायण यज्ञ का पहला आयोजन था।

टॅग्स :अमेरिकाभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल