लाइव न्यूज़ :

Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद की बात सुनकर जब शर्म से झुका अंग्रेजों का सिर, पढ़ें ये दिलचस्प कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 08:13 IST

स्वामी विवेकानंद भारत के ऐसे संतं में शामिल हैं जिनकी ख्याती दुनिया भर में हुई। उनसे जुड़ी कहानियां प्रेरणा देने का काम करती हैं। भारत में उनकी जयंती को 'युवा दिवस' के तौर पर मनाया जाता है।

Open in App

स्वामी विवेकानंद से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं जो प्रेरणा देने का काम करती हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म पश्चिम बंगाल के एक साधारण परिवार में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। साल 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना करने वाले स्वामी विवेकानंद ने हमेशा मानवता की सेवा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म माना। अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा में दिए उनके भाषण की चर्चा आज भी होती है।

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके को पूरे देश में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तौर पर भी मनाया जाता है। उनकी जयंती के आज के मौके पर उनसे जुड़ी एक बेहद ही दिलचस्प कहानी हम बताने जा रहे हैं।

संयम और शालीनता की मिसाल स्वामी विवेकानंद

कोई हमें कुछ कह दे या बुराई कर दे तो हम अक्सर अपना आपा खो देते हैं लड़ने-भिड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। स्वामी विवेकानंद पर ऐसे व्यवहार से बिल्कुल अलग थे। उनमें संयम और शालीनता ऐसी थी जिससे हर किसी को सीखना चाहिए। स्वामी विवेकानांद एक बार ट्रेन से कहीं जा रहे थे। वे ट्रेन के जिस डब्बे में थे, उसमें कुछ अंग्रेज यात्री भी मौजूद थे।  

उन अंग्रेजों ने स्वामी जी को देखकर उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। वे अंग्रेज न केवल स्वामी जी की निंदा कर रहे थे बल्कि अपनी भाषा में गालियों का भी इस्तेमाल उनके लिए कर रहे थे। अंग्रेजों को लगा कि स्वामीजी अंग्रेजी नहीं जानते होंगे। इसलिए उन्होंने आपसी बातचीत में स्वामी विवेकानंद और साधुओं को काफी बुरा-भला कहा। 

अंग्रेजी बोलते स्वामी विवेकानंद को देख अंग्रेज हुए दंग

सफर के रास्ते में एक बड़ा स्टेशन आया। स्वामी विवेकानंद के स्वागत के लिए वहां हजारों लोग मौजूद थे। उनमें कुछ विद्वान और अधिकारी भी थे। स्टेशन पर लोगों को संबोधित करने के बाद स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी में पूछे गये सवालों का जवाब अंग्रेजी में ही दे रहे थे। 

स्वामी विवेकानंद को इस तरह अंग्रेजी बोलते देखकर डिब्बे में सवार अंग्रेज यात्री दंग रह गए। ऐसा लगा जैसे मानो सांप सूंघ गया। इसके बाद अवसर मिलने पर वे विवेकानंद के पास गए और उनसे नम्रतापूर्वक बोले, 'आपने हमारी बातों का बुरा माना होगा?'

इस पर स्वामी विवेदानंद ने बेहद शालीनता से जवाब देते हुए कहा, 'मेरा मस्तिष्क अपने ही कार्यों में इतना व्यस्त था कि आप लोगों की बातें सुनने के बावजूद उन पर ध्यान देने और उनका बुरा मानने का अवसर नहीं मिला।' इतना सुनते ही अंग्रेजों का सिर शर्म से झुक गया और वे स्वामीजी के चरणों में गिर गए।

टॅग्स :स्वामी विवेकानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Youth Day 2025: स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशनः संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि की त्रिवेणी

भारतMadhya Pradesh: 12 जनवरी से एमपी में शुरू हो रहा “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन”, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भारतNational Youth Festival News: युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़,  मजबूत कंधों पर राष्ट्र का विकास निर्भर

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: जीवन भर देंगे पॉजिटिव एनर्जी, स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

भारतSwami Vivekananda Jayanti 2024: विवेकानंद से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, महान भारतीय दार्शनिक की 161वीं जयंती पर उनके बारे में रोचक तथ्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग